मामूली सी बात पर बड़ी बहन ने की छोटी बहन की हत्या, घर में ही दफनाई लाश

मामूली सी बात पर बड़ी बहन ने की छोटी बहन की हत्या, घर में ही दफनाई लाश

बाराबंकी, 25 सितंबर: सनसनीखेज खबर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से है। यहां 12 साल की बच्ची का शव अपने ही घर में दफन मिला। शव बोरी में भरा था और उसके हाथ पैर एक दूसरे से बंधे थे। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की बड़ी बहन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवती ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। तो वहीं, युवती के खिलाफ उसके सगे भाई ने ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Barabanki News: elder sister killed her younger sister and buried the body in the home

यह वारदात बाराबंकी जिले के कोतवाली फतेहपुर के खंता मजरे मझगवां का है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ0 अवधेश सिंह ने बताया कि कल्लू रावत अपनी ब्याहता पुत्री किरण (24) व गायत्री रावत (12) व बेटे धर्मा रावत (28) के साथ रहते हैं। कल्लू रावत पड़ोसी गांव इज्जतपुर गांव में एक परिवार की जमीन की रखवाली करते हैं। प्रतिदिन गायत्री रावत पिता को खाना देने के लिए जाती थीं। धर्मा रावत भी मजदूरी के कारण अक्सर बाहर रहता है। बुधवार सुबह गायत्री पिता को खाना देने के लिए नहीं गई तो शाम को कल्लू रावत घर गया। उसने बड़ी बेटी किरण से गायत्री के खाना लेकर न जाने की बात पूछी। उसने बताया कि गायत्री तो खाना लेकर गई थी।

इस पर कल्लू ने धर्मा के साथ गायत्री की तलाश शुरू की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। 23 सितंबर को धर्मा को घर के एक कमरे से दुर्गंध उठती लगी। इस पर उसने अपनी बड़ी बहन को डांटा फटकारा। इस पर किरण ने राज खोल दिया। उसने बताया कि उसने मंगलवार रात ही गायत्री को विवाद के बाद गला दबाकर मार डाला है। इसके बाद शव को कमरे में दफना दिया है। रात में ही भाई ने कमरे को खोदा तो अंदर बोरी में शव पाया। शुक्रवार सुबह ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किरण को दबोच लिया और सख्ती की तो उसने केवल यह बताया कि उसने गायत्री को गला दबाकर मारा है।

धर्मा ने बहन के खिलाफ गायत्री की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि धर्मा रावत की तहरीर पर किरण रावत के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि शव को जमीन खोदकर बरादम कर लिया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+