UP : महिला सिपाही का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड

बाराबंकी, 20 सितंबर: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में घूस ले रही एक महिला सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया गया कि देवा थाने में तैनात महिला सिपाही ने पासपोर्ट आवेदन में वेरीफिकेशन के नाम पर घूस ली थी। किसी ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी यमुना प्रसाद ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर महिला सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बता दें, इससे पहले नगर कोतवाली में तैनात सिपाही का रिश्वत लेते वीडियो सामने आया था। एसपी ने सिपाही को भी सस्पेंड कर दिया था।

barabanki lady constable caught on camera taking bribe

महिला सिपाही ने रुपए लेकर युवक से कराए हस्ताक्षर

महिला सिपाही रीना करीब दो साल से देवा थाने में तैनात हैं। रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सिपाही रीना एक युवक से रुपए लेकर हस्ताक्षर करा रही हैं। इस दौरान वहां कुछ और सिपाही मौजूद हैं। बताया जाता है कि यह रुपए पासपोर्ट वेरीफिकेशन के नाम पर लिए जा रहे थे। हालांकि, यह काम सिपाही रीना का नहीं, बल्कि दीवान अनिल सिंह का है। वीडियो में यह दीवान भी मौजूद बताए जा रहे हैं। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एसपी यमुना प्रसाद ने महिला सिपाही रीना को निलंबित कर दिया है।

एसपी ने घूसखोर सिपाही को भी किया था सस्पेंड

इससे पहले भी पुलिसकर्मियों के रिश्वत लेने के मामले सामने आते रहे हैं। बीते दिनों नगर कोतवाली में तैनात एक सिपाही का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ था। सिपाही को एसपी यमुना प्रसाद ने सीओ सिटी की जांच के बाद निलंबित कर दिया था। अधिकारियों की कार्रवाई के बावजूद विभाग में भ्रष्टाचार के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बता दें, बीते दिनों आगरा की महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा का मामला काफी चर्चा में रहा था। प्रियंका मिश्रा ने रिवॉल्वर के साथ एक वीडियो बनाया था और इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वीडियो वायरल होने के बाद प्रियंका मिश्रा को नौकरी से इस्तीफा देना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+