बाराबंकी बस एक्सीडेंट: जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, अब तक 12 मृतकों की हुई शिनाख्त

बाराबंकी बस एक्सीडेंट: जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, अब तक 12 मृतकों की हुई शिनाख्त

बाराबंकी, 28 जुलाई: लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर खड़ी बस को तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 19 अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद घटनास्थल पर लोगों की चीख पुकार मच गई और चारों तरफ खून ही खून फैला हुआ था। इस हादसे में मारे गए सभी लोग बिहार के अलग-अलग जिलों के निवासी थे।

Recommended Video

    UP के Barabanki में भीषण Road Accident, Truck ने खड़ी Bus को मारी टक्कर, 18 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    Barabanki Bus Accident: District Administration issued helpline number

    27 जुलाई को हरियाणा व पंजाब में काम करने वाले मजदूर वापस अपने घर बिहार जा रहे थे। रात करीब 12 बजे बस का एक्सल टूटने के कारण बस खराब हो गई और सड़क पर खड़ी हो गई। सभी लोग जब आराम कर रहे थे उसी समय पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और बस के पास सो रहे लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 19 लोगों की गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके इलाज पर जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

    वहीं, जिला प्रशासन ने बस हादसे की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया है। जिससे पीड़ित परिवार और रिश्तेदार अपनों की जानकारी हासिल कर सकें। बता दें, 9454417464 नंबर पर संपर्क कर हादसे के बारे में जानकारी ली जा सकती है। तो वहीं, अभी तक 12 मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है, जबकि छह मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। घयलों में से 9 की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जबकि एक घायल का इलाज बाराबंकी के जिला अस्पताल में चल रहा है।

    मृत व्यक्तियों का नाम पता
    1. सुरेश यादव पुत्र बिलट यादव उम्र 35 वर्ष निवासी भोपा थाना घैलाद जनपद मधेपुरा, बिहार
    2. इन्दल महतो पुत्र फकीरा महतो उम्र 25 वर्ष निवासी खोपा थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
    3. सिकन्दर मुखिया पुत्र लरामन मुखिया उम्र 40 वर्ष निवासी जलसीमा थाना राजासोनवरसा जनपद सहरसा, बिहार
    4. मोनू सहानी पुत्र रूदल सहानी उम्र 30 वर्ष निवासी खोपा बेलाही नीलकण्ठ थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
    5. जगदीश सहानी पुत्र लक्ष्मी सहानी उम्र 40 वर्ष निवासी खोपा बेलाही नीलकण्ठ जनपद सीतामढ़ी, बिहार
    6. जय बहादुर सहानी पुत्र खक्खन सहानी उम्र 40 वर्ष निवासी गुलहरिया थाना बेलसन जनपद सीभर, बिहार
    7. बैजनाथराम पुत्र मंगलराम उम्र 55 वर्ष निवासी चांदपीपर थाना किशनपुर जनपद सुपौल, बिहार
    8. बलराम मण्डल पुत्र स्व0 छितारू मण्डल उम्र 55 वर्ष निवासी चांदपीपर थाना किशनपुर जनपद सुपौल, बिहार
    9. संतोष सिंह पुत्र रतीचंद्र उम्र 30 वर्ष निवासी महेशकुट थाना करसाकुडा जनपद अररिया, बिहार
    10. बउवा पुत्र हरिकेशन मण्डल उम्र 24 वर्ष निवासी टोलबज्जा थाना फारविसगंज जनपद अररिया, बिहार
    11. नरेश पुत्र सीताराम उम्र 37 वर्ष निवासी कोठिया बेलाही थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
    12. अखिलेश मुखिया पुत्र सुकल मुखिया उम्र 30 वर्ष निवासी जलसीमा थाना राजसोनवरसा जनपद सहरसा, बिहार
    13. छः व्यक्ति नाम पता अज्ञात

    घायल व्यक्तियों का नाम पता-
    1. मिथिलेश पुत्र तारा पंडित उम्र 20 वर्ष निवासी कन्हौली जनपद सीतामढ़ी, बिहार
    2. सुरेश पुत्र प्रकाश पंडित उम्र 35 वर्ष निवासी कन्हौली जनपद सीतामढ़ी, बिहार
    3. शम्भू सहानी पुत्र महेन्द्र सहानी उम्र 35 वर्ष निवासी कोठिया बेलाही थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
    4. जोगेन्द्र पुत्र सज्जनराय उम्र 45 वर्ष निवासी जहांगीरपुर थाना श्यामपुरमारा जनपद सीवर, बिहार
    5. मिश्री लाल पुत्र चिंगी उम्र 50 वर्ष निवासी लोहिया पटरी थाना फुलपरास जनपद मधुबनी, बिहार
    6. इन्दल सहानी पुत्र रामविजय निवासी कोठियाटोला थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
    7. भोला सहानी पुत्र अहूरन सहानी उम्र 45 वर्ष निवासी बेलाही थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार
    8. शम्भू पुत्र बच्चेलाल उम्र 29 वर्ष निवासी लोहिया पटरी थाना फुलपरास जनपद मधुबनी, बिहार
    9. संतोष पुत्र जगदीश सहानी उम्र 22 वर्ष निवासी कोठिया थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+