Barabanki accident: पिकनिक मनाकर लौट रहे स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, 5 की मौत, दो दर्जन गंभीर
Barabanki school bus accident News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में मंगलवार शाम एक भीषण हादसा हो गया। बाराबंकी जनपद में तेज रफ्तार की एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने के चलते उसमें सवार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई , जबकि दो दर्जन से अधिक घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। उसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

बताया जा रहा है कि सूरतगंज कस्बे में कंपोजिट विद्यालय के 40 बच्चों को लेकर शिक्षक लखनऊ चिड़ियाघर और अन्य पर्यटन स्थलों पर घुमाने के लिए लेकर गए थे। पिकनिक मनाने के बाद सभी बच्चों को लेकर बस चालक वापस लौट रहा था।
बच्चों को बस में लेकर बस चालक बाराबंकी जनपद के देवा थाना क्षेत्र के सलारपुर में पहुंचा था। बताया जा रहा है कि अचानक एक बाइक आ जाने के बाद बस चालक का नियंत्रण इस से खो गया। उसके बाद बस अनियंत्रित हो गई।
बस चालक जबतक बस काे काबू में कर पाता तबलक बस पलट गई। बस पलटने के बाद उसमें सवार बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को बाहर निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दिया।
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची। उसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों द्वारा चार बच्चों समेत पांच को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि हादसे में 15 वर्षीय अजय कुमार, 12 वर्षीय छोटू, 14 वर्षीय रागिनी और 25 वर्षीय प्रदीप समेत कुल पांच लोगों की मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के अधिकारी वहां पहुंच गए।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार‚ एसपी दिनेश कुमार सिंह‚ सीएमओ अवधेश कुमार यादव भी घटनास्थल पर और अस्पताल पहुंचकर घायलों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही उनका समुचित इलाज करने का निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications