Barabanki Accident: लखनऊ-बहराइच हाईवे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत
Barabanki Accident: सोमवार सुबह लखनऊ-बहराइच हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। यह हादसा रामनगर थाना क्षेत्र के धनौरा गांव के पास उस समय हुआ, जब एक अर्टिगा कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
दोनों वाहनों में टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से इस हादसे में घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। वहां से गंभीर स्थिति में तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
कानपुर से सगाई समारोह से लौट रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, मृतक गोंडा जिले के रहने वाले थे और परिवार के साथ कानपुर में एक सगाई समारोह से लौट रहे थे। रमाशंकर मौर्य अपनी पत्नी पूनम मौर्य, बेटे-बेटी, बहनोई सुधीर कुमार और उनकी पत्नी शांति देवी के साथ कार से गोंडा जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि सभी लोग सोमवार सुबह करीब 5 बजे एक ढाबे के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार की ट्रक में उनके कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
इसके अलावा कार चला रहे ड्राइवर अयान, रमाशंकर मौर्य, सुधीर कुमार और उनकी पत्नी शांति देवी की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दर्दनाक मंजर देखकर उनकी रूह कांप उठी। इसके अलावा इस हादसे में कार में सवार रमाशंकर की पत्नी पूनम और उनके दो बच्चे घायल हो गए।
अस्पताल में चल रहा इलाज, हालत नाजुक
दुर्घटना स्थल पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को एंबुलेंस से रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाई। रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि इस हादसे में घायलों की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इधर हादसे के बाद पुलिस द्वारा फोन करके उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। और मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया गया।
पुलिस द्वारा करने वाले सभी लोगों के बॉडी को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के दौरान हाइवे पर भी कुछ देर तक जाम लग गया था हालांकि पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया और वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से प्रारंभ हो गया।












Click it and Unblock the Notifications