16 साल की नाबालिग के साथ हैवानियत, रेप करने के बाद हाथ-पैर तोड़कर बेरहमी से की हत्या

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक नाबालिग लड़की को उसके घर से अगवा कर पहले रेप किया गया फिर उसकी हत्या कर दी गई। लड़की के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके हाथ-पैर भी तोड़ डाले। वहशी दरिंदों ने लोहे के सरिया से निजी अंगों समेत सिर व अन्य हिस्सों पर वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घर से किया था अगवा

घर से किया था अगवा

जानकारी के मुताबिक, मामला बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक 16 वर्षीय लड़की का उसके घर से गांव के ही एक दबंग लड़के ने अपहरण कर लिया था। लड़की के भाई के मुताबिक, घरवाले जब थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराने गए तो पुलिस ने उनसे तहरीर ले ली और सुबह मुकदमा लिखे जाने की बात कह कर वापस भेज दिया। मगर अगली सुबह उसकी बहन की लाश रास्ते में मिली। लड़की के परिवारवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लड़की के भाई को पूरा विश्वास है कि पहले उसकी बहन के साथ बलात्कार किया गया है फिर उसकी हत्या कर दी गई। लड़की के भाई ने गांव के ही तीन लोगों पर शक जाहिर किया है।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि पुलिस को लड़की का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। हालांकि उसके अपहरण का मुकदमा पहले ही दर्ज किया जा चुका था। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार लड़की की घर वालों से कुछ कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वो घर से कहीं चली गई थी। उसके घरवाले उसे ढूंढ़ रहे थे। इस कारण वो डर वश घर के बाहर खेतों में छिप गई थी। परिवारवालों ने गांव के ही युवक पर अपनी शंका जाहिर की है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

पुलिस सभी पहलुओं पर अपनी जांच कर रही है। डॉक्टरों के पैनल से लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है। एसपी ने बताया कि लड़की नाबालिग नहीं है और उसकी उम्र 19 साल है। मगर थाने में दर्ज केस में उसकी उम्र 16 वर्ष बताई गई है। लड़की के घरवाले भी अपनी तहरीर में उसकी इतनी ही उम्र दर्शाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+