बैंगलुरू में वाइफ स्वैपिंग: मौजमस्ती बन गई गले की फांस, कानून हैरान-परेशान
बैंगलोर। जैसे जैसे समाज बोल्ड होता जा रहा है रिश्तों के कई नए नए रूप सामने आ रहे हैं। इन दिनों समाज में वाइफ स्वैपिंग का कांसेप्ट चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि भारतीय समाज अभी इतना बोल्ड नहीं हुआ है जो इस तरह के रिश्तों को समाज में जगह दे। ऐसा ही एक मामला हाईटेक सिटी बैंगलोर में सामने आया है। पुलिस इस मामले का सुलझाने की कोशिश तो कर रही है मगर ये मामले इतने पेचींदे हैं कि सुलझ नहीं रहे।

आईए सबसे पहले इस मामले की गहराई को समझते हैं। दो जोड़ों की मुलाकात बैंगलोर में हुई और दोनों अच्छे दोस्त बन गये। इस बीच एक दोस्त की पत्नी का अफेयर दूसरे दोस्त के साथ हो गया। पहले दोस्त इसका पता जल्द ही चल गया लेकिन उसने रिश्ते पर आपत्ति करने के बजाय दूसरे दोस्त की पत्नी के साथ अफेयर शुरू कर दिया। दोनों कप्लस को इस अफेयर के बारे में जानकारी थी लेकिन फिर सबकुछ समान्य चल रहा था। यहां तक कि दोनों जोड़े साथ घूमने बाहर भी जाते और वहां एक-दूसरे के पार्टनर के साथ समय बिताने का बहाना ढूंढते।
सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था कि अचानक एक दोस्त की मौत हार्ट अटैक से हो गई। यहीं से पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया। अब मरने वाले की पत्नी चाहती है कि उसका प्रेमी अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी करे क्योंकि वह उससे प्यार करती है। दूसरी ओर पत्नी अपने पति को छोड़ने को तैयार नहीं है। ऐसे में यह मामला फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए पहुंचा और कोर्ट ने मामले को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने जब तीनों लोगों को बुलाकर काउंसलिंग के जरिए मामले को सुलझाने की कोशिश की तो उसे इस पूरी कहानी का पता चला।
क्या है वाइफ स्वैपिंग
इसके तहत लोग अपनी पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ संबंध बनाने की छूट देते हैं। इसमें पति पत्नी दोनों की सहमती रहती है। दो पुरुष आपस में पत्नी बदलते हैं लेकिन कई बार यह दायरा बढ़कर 4 या 6 भी हो सकता है।
खत्म हो जाते हैं रिश्ते
कपल अगर वाइफ स्वैपिंग में संलग्न होते हैं तो उनके आपसी रिश्ते खत्म हो जाते हैं। क्योंकि भारतीय समाज में मैरिज विश्वास पर टिका होता है। इस तरह के रिश्ते के कारण दोनों का एक दूसरे के उपर से विश्वास खत्म हो जाता है। फैमिली लाइफ प्रभावित होती है। दोनों के बीच पहले जैसे रिश्ते नहीं रहते हैं। यह फैमिली लाइफ के लिए किसी शाप से कम नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications