हिजाब विवाद में 'सर तन से जुदा' की धमकी पाने वाले BJP नेता उडुपी से जीते, इसी शहर में हुआ था बुर्के पर बवाल
कर्नाटक हिजाब विवाद के दौरान 'सर तन से जुदा' की धमकी पाने वाले बीजेपी उम्मीदवार यशपाल सुवर्ण उडुपी विधानसभा सीट से 30 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गए हैं।

Udupi Assembly Election Results 2023: कांग्रेस ने कर्नाटक में पूर्ण बहुमत से विधानसभा चुनाव जीत लिया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीती है और 22 सीटों पर आगे चल रही है। 224 सदस्यीय विधानसभा सीटों में 112 बहुमत का आंकड़ा है। कर्नाटक चुनाव नतीजों के बीच उडुपी विधानसभा सीट सुर्खियों में है।
उडुपी विधानसभा सीट, वही इलाका है, जहां से कर्नाटक का हिजाब विवाद मामला शुरू हुआ था। हर कोई अब ये जानना चाहता है कि कर्नाटक में जहां से हिजाब विवाद शुरू हुआ था, उस उडुपी सीट पर कांग्रेस या भाजपा कौन जीता है?
कर्नाटक के हिजाब विवाद वाले शहर उडुपी में भाजपा के यशपाल सुवर्ण और कांग्रेस उम्मीदवार प्रसादराज कंचन के बीच सीधी टक्कर थी। लेकिन उडुपी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी यशपाल सुवर्ण भारी वोटों से जीते हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार प्रसादराज कंचन हार गए हैं।
यशपाल सुवर्ण को मिले 97,079 वोट
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा के यशपाल सुवर्ण को 97,079 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रसादराज कंचन को 64,303 वोट मिले हैं। यशपाल ने प्रसादराज को 32, 776 वोटों के अंतर से हराया है। इस सीट पर नोटो को 1,316 वोट मिले हैं।

Who is Yashpal A Suvarna: कौन हैं यशपाल सुवर्ण
यशपाल ए सुवर्ण भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव हैं। यशपाल सुवर्णा को जून 2022 में कर्नाटक हिजाब विवाद के दौरान इंस्टाग्राम पर 'सर तन से जुदा' (सिर काटने) की धमकी मिली थी। वह सरकार की प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज डेवलपमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष भी हैं। सुवर्ण को हिजाब विवाद का पोस्टर ब्वॉय कहा जाता था।
जानिए उडुपी विधानसभा सीट के बारे में?
-उडुपी विधानसभा सीट कर्नाटक के उडुपी जिले में है। ये उडुपी चिकमंगलूर के अंतर्गत आती है। इस इलाके के सांसद भाजपा के शोभा करंदलाजे हैं।
Recommended Video

-उडुपी विधानसभा सीट पर 2018 में भी भाजपा ने ही जीत दर्ज की थी। 2018 में उडुपी में कुल 52 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 2018 में भाजपा के रघुपति भट्ट ने कांग्रेस के प्रमोद मधवराज को 12044 वोटों के अंतर से हराया था।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications