त्रिकोणीय प्यार: एक ही लड़के से शादी करना चाहती थीं दोनों लड़कियां, पंचायत ने सिक्का उछालकर किया ये फैसला
त्रिकोणीय प्यार के किस्से आपने खूब सुने होंगे। फिल्मों में तो अक्सर आप देखते ही हैं। लेकिन आज हम हकीकत की दुनिया का एक ऐसा त्रिकोणीय प्यार का मामला आपको बताने जा रहे हैं, जिसका फैसला टॉस उछालकर किया गया।
बैंगलोर, 6 सितंबर। त्रिकोणीय प्यार के किस्से आपने खूब सुने होंगे। फिल्मों में तो अक्सर आप देखते ही हैं। लेकिन आज हम हकीकत की दुनिया का एक ऐसा त्रिकोणीय प्यार का मामला आपको बताने जा रहे हैं, जिसका फैसला टॉस उछालकर किया गया। जी हां, एक टॉस उछालकर तीन जिंदगियों का फैसला किया गया। यह घटना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। यह घटना कर्नाटक के हासन जिले के सकलेशपुर तालुक की है। शुरुआत होती है 1 साल पहले, जब सकलेशपुर तालुक गांव का 27 वर्षीय शख्स पड़ोसी गांव की एक 20 वर्षीय लड़की के प्यार में पड़ जाता है। दोनों में मुलाकातें होने लगती है और धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ने लगता है। 6 महीने बाद कहानी मोड़ लेती है। वह शख्स एक अन्य गांव की एक अन्य लड़की के प्यार में पड़ जाता है। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ती है और फिर धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार के फूल खिलने लगते हैं। इस त्रिकोणीय प्यार से दोनों लड़कियां अंजान रहती हैं। वह शख्स दोनों को अंधेरे में रखता है।

लड़के के परिवार वालों को लगती है उसके प्यार में पड़ने की भनक
पूर्व जिला पंचायत सदस्य का अकेला लड़का होने और आर्थिक रूप से संपन्न होने के कारण उसकी अच्छी खासी साख होती है। आखिरकार वह दिन आ ही जाता है जो हर त्रिकोणीय प्यार में आता है। लड़के के रिश्तेदार उसे दोनों में से एक लड़की के साथ देख लेते हैं और लड़के के पिता को इसके बारे में बताते हैं। लड़की के प्यार में पड़ने की बात सुनकर लड़के के घर वाले आगबबूला हो उठते हैं। लड़का भी ताव में आ जाता है और कहता है कि वह लड़की से प्यार करता है और उसी से शादी करना चाहता है, लेकिन उसके घरवाले इसके लिए राजी नहीं होते और जल्द से जल्द उसकी शादी कहीं और तय करने का फैसला करते हैं।
यह भी पढ़ें: आमिर ने मुझसे कहा था कि तुम एक अच्छे एक्टर नहीं हो, तुम्हें कुछ और करना चाहिए- उनके भाई फैजल खान
पूरे गांव में आग की तरह फैल जाती है खबर
दोनों में से एक लड़की को इस बात का पता चलता है और वो अपने घरवालों को लड़के के बारे में सबकुछ बता देती है। वह अपने घर वालों से लड़के के घर जाने और उन्हें उसके प्यार के बारे में सबकुछ बताने को कहती है। इसी बीच दूसरी लड़की को भी पता चलता है कि लड़के के घर वाले उसकी शादी करने जा रहे हैं। वह भी अपने घरवालों को लड़के के घर भेज देती है। जब पूरा मामला लड़के के घरवालों के सामने आता है तो वह अवाक रह जाते हैं। वह दुविधा में पड़ जाते हैं कि आखिर अब क्या किया जाए। अबतक इस मामले की खबर पूरे गांव में फैल चुकी होती है।
पेचीदा होने पर पंचायत में जाता है मामला
मामला पेचीदा होने पर अब इस मामले को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई जाती है। पंचायत में लड़के से पूछा जाता है कि वह किससे शादी करना चाहता है। इससे पहले की लड़का कुछ बोल पाता दोनों लड़कियां आपस में भिड़ जाती हैं और अपने-अपने प्यार का पूरा इतिहास पंचायत के सामने खोलकर रख देती हैं। लड़का कुछ नहीं बोल पाता और न ही वह यह फैसला कर पाता कि आखिर क्या किया जाए। इसके बाद पंचायत भंग कर दी जाती है। अपने आप को असहाय और ठगा महसूस कर उनमें से पहली लड़की जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश करती है, गनीमत यह रही कि समय रहते उसे बचा लिया जाता है।
4 सितंबर को दोबारा पंचायत बुलाई जाती है, जहां लड़के के घरवाले और दोनों लड़कियां मौजूद थीं। पंचायत में एक वकील भी बुलाया गया था। पंचायत में फैसला हुआ कि जो फैसला पंचायत करेगी वह आखिरी फैसला होगा और उसके बाद कोई पुलिस या कोर्ट में नहीं जाएगा, चाहे फैसला किसी के भी पक्ष में जाए। तीनों पक्ष इस बात पर राजी हो गए।
सिक्का उछालकर पंचायत करती है ये फैसला
इसके बाद पंचायत ने निर्णय किया कि वह एक सिक्का उछालेगी और सिक्के के आधार पर तीनों के भविष्य का फैसला होगा। अब वो हुआ जिसकी आप प्रतिक्षा कर रहे हैं। सिक्का उछाला जा चुका था, लड़कियों के भविष्य का फैसला हो चुका था। फैसला उस लड़की के पक्ष में गया जिसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। फिर क्या था लड़ने के उसे आगे बढ़कर गले लगा लिया। इस खबर में यह भी बात निकलकर सामने आई है कि वह लड़का भी उसी लड़की से शादी करना चाहता था। वहीं, दूसरी लड़की दिल पर पत्थर रखकर सब कुछ देखती रही। आखिरकार वह आगे बढ़ी उसने पहले दूसरी लड़की को बधाई दी फिर लड़के के गाल पर जोरदार तमाचा मारा और कहा कि तुम कभी भी चैन ने नहीं जी पाओगे। मैं तुम्हें देख लूंगी। वहीं, पंचायत के फैसले का सभी ने स्वागत किया और दोनों ने शादी कर ली।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications