चौंकाने वाले हादसे में बच्ची के ऊपर से गुजर गई कार, फिर क्या हुआ...देखिए पूरा वीडियो...

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया जिसे देखकर आप भी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। देखिए क्या हुआ जब बच्ची के ऊपर से गुजर गई कार...

बेंगलुरू। कहा जाता है कि 'जाको राखे साईंयां, मार सके ना कोय' ऐसा ही कुछ इस मामले में भी सामने आया है। जहां एक कार सड़क पर खेल रही एक बच्ची के ऊपर से गुजर जाती है। इतने बड़े हादसे के बाद भी बच्ची को खरोंच तक नहीं आती। वह बिल्कुल सुरक्षित नजर आती है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया जिसे देखकर आप भी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे।

चौंकाने वाले हादसे में बच्चे के ऊपर से गुजर गई कार, फिर क्या हुआ...देखिए पूरा वीडियो...

सड़क पर खेल रही बच्ची पर चढ़ गई कार

चौंकाने वाली ये घटना बेंगलुरु की है। वीडियो में नजर आता है कि एक बच्ची सड़क पर खेल रही होती है। उस बच्ची के साथ एक और लड़की सड़क किनारे बैठी हुई नजर आती है। बच्ची पहले एक घर के गेट के पास खेलती दिखाई देती है, इसी बीच उसके ठीक सामने एक कार चला रहा शख्स अपनी खड़ी कार को बैक करने की कोशिश करता है। जिस समय ये शख्स कार बैक रहा होता है उसे ये नजर नहीं आता कि बच्ची उसके कार के पास आ चुकी है। उस बच्ची के साथ सड़क पर बैठी लड़की भी नहीं देख पाती कि बच्ची कार के करीब पहुंच चुकी है। जब तक उस लड़की को पता चलता कार बैक रहा व्यक्ति बच्ची के ऊपर कार को चढ़ा देता है।

इस बीच लड़की दौड़ती कर बच्ची की ओर जाती है लेकिन तब तक कार का अगला पहिया भी बच्ची के ऊपर से गुजर जाता है। इस बीच एक ऑटो ड्राइवर भी वहां पहुंच जाता है। लड़की और ऑटो ड्राइवर दौड़कर बच्ची के पास जाते हैं और उसे उठाने की कोशिश करते हैं। इस बीच कार चला रहा शख्स भी बाहर आता है। पूरी कार बच्ची के ऊपर से गुजर जाती है बावजूद इसके चमत्कारिक तरीके से बच्ची को खरोंच तक नहीं आती है। ये पूरा घटनाक्रम 18 मई का है, जो सीसीटीवी में कैद हुआ और सभी के सामने आया है। आप भी देखिए इस चौंकाने वाली घटना का पूरा वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+