Shikaripura Election Result 2023: शिकारीपुर सीट से येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र जीते, जानिए कितना मिला वोट

Shikaripura election result 2023: कर्नाटक के शिमोगा जिले की शिकारीपुरा निर्वाचन क्षेत्र से बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र जीत गए हैं।

Shikaripura Election (Chunav) Result 2023 Updates

Shikaripura Election (Chunav) Result 2023 Updates: कर्नाटक के शिमोगा जिले की शिकारीपुरा सीट पर बीजेपी के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र जीत गए हैं। इस सीट पर मुकाबला कांग्रेस के गोनी मलतेश और निर्दलीय एसपी नागराज गौड़ा में था। जेडीएस ने इस सीट के लिए उम्मीदवार नहीं उतारा था।

शुरुआती रुझानों से ही पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र से आगे चल रहे थे।

Shikaripura election result 2023 Live Updates:

-शिकारीपुरा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार विजयेंद्र जीत गए हैं। उन्हें 53278 वोट मिले हैं। निर्दलीय नागराज गौड़ा को 45449 वोट मिले हैं। कांग्रेस के जीबी मलतेश को 5659 वोट मिले हैं।

-शिकारीपुरा चुनाव रिजल्ट 2023: भाजपा उम्मीदवार विजयेंद्र बढत बनाए हुए।

-शिकारीपुरा चुनाव परिणाम 2023 लाइव: भाजपा उम्मीदवार विजयेंद्र 3000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। (सुबह 11: 17 बजे तक के आंकड़े)

-शिकारीपुरा चुनाव परिणाम 2023 लाइव: शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। (सुबह 11: 14 बजे तक के आंकड़े)

जानिए शिकारीपुरा विधानसभा सीट के बारे में?

शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की पारिवारिक सीट माना है। बीएस येदियुरप्पा आठ बार इस सीट से जीत दर्ज कर चुके हैं।

2018 में येदियुरप्पा ने मलतेश को 35,397 वोटों के बड़े अंतर से हराकर यह सीट आराम से जीत ली थी। वहीं 2013 में भी येदियुरप्पा ने यह सीट जीती थी।

शिकारीपुरा कर्नाटक में एक महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र है। येदियुरप्पा ने 1983 से इस सीट पर कब्जा किया था और यह पिछले चार दशकों में पहली बार हुआ है कि इस सीट से येदियुरप्पा मैदान में नहीं है।

हालांकि विजयेंद्र पार्टी में कई पदों पर रह चुके हैं, लेकिन यह उनका चुनावी डेब्यू है। विजयेंद्र ने BJYM की कर्नाटक इकाई के महासचिव के रूप में कार्य किया। 2020 में उन्हें भाजपा की कर्नाटक इकाई के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+