भारी बारिश के चलते बेंगलुरू में सभी स्कूल-कॉलेज आज रहेंगे बंद
बेंगलुरू, 30 अगस्त। कर्नाटक में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। कर्नाटक के कई शहरों में बारिश से हालात मुश्किल हो गए हैं। बेंगलुरू में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव है। भारी बारिश और जलभराव के चलते बेंगलुरू में आज सभी स्कूल और कॉलेज को बंद कर दिया गया है। बेंगलुरू अर्बन के डीसी के श्रीनिवास ने कहा कि 30 अगस्त को भारी बारिश के चलते सभी स्कूलों और कॉलेज में छुट्टी की गई है।

बता दें कि बेंगलुरू में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव है। सोमवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई रामनगर जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। मारूति लेआउट में बख्शी झील के टूटने से फसल को हुए नुकसान का भी परीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने रेलवे ट्रैक पर चले गए। मुख्यमंत्री ने किसानों के घरों का भी दौरा किया था और उन्हें मुआवजा देने का वादा किया। पूरी तरह से जो मकान पानी में ढह गए हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से 1-1 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्हें चरणबद्ध तरीके से 5 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और उनकी मदद की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह बख्शी झील की मरम्मत का कार्य तुरंत शुरू करें। राजस्थ मंत्री आर अशोक और उच्च शिक्षा व जिला प्रभारी मंत्री डॉक्टर सीएन अश्वथ नारायण भी इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी भी मौके पर मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications