शशिकला के बराबर वाली सेल से शिफ्ट की गई सायनाइड किलर मल्लिका
सायनाइड किलर मल्लिका के नाम से मशहूर केमपम्मा को उत्तर कर्नाटक स्थित बेलगावी की हिन्दालगा जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि जेल अधिकारियों के कहना है कि मल्लिका शशिकला से काफी नरमी से पेश आई।
Recommended Video

बेंगलुरू। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट के चार साल की सजा सुनाए जाने के बाद अन्नाद्रमुक की मुखिया शशिकला नटराजन बेंगलुरू की पारापन्ना अग्रहारा सेंट्रल जेल में सजा काट रही हैं। बीते सप्ताह खबर आई थी कि शशिकला के बराबर वली सेल में देश की पहली महिला सीरियल किलर केडी केमपम्मा हैं। सायनाइड किलर मल्लिका के नाम से मशहूर रहीं केमपम्मा को शशिकला के बराबर से हटाकर उत्तर कर्नाटक स्थित बेलगावी की हिन्दालगा जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि जेल अधिकारियों के कहना है कि मल्लिका शशिकला से काफी नरमी से पेश आई थी और उनसे काफी बातें करती थीं।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अधिकारियों का कहना है कि मल्लिका को सुरक्षा कारणों से दूसरी जेल में शिफ्ट किया गया है। मल्लिका के शशिकला के काफी ध्यान रखने की वजह के पीछे के बर्ताव से भी अधिकारी हैरान थे। यहां तक कि वो शशिकला को लाइन में नहीं खड़ा होने देती थी और उनके लिए खाना भी लाती थी। उसे जेल अधिकारियों ने वहां से शिफ्ट किया है। मल्लिका को देश की पहली महिला सीरियल किलर माना जाता है। उसने छह महिलाओं को सायनाइड देकर मार डाला था, वो ऐसा महिलाओं के पहने गहनों को लूटने के लिए करती थी।
मल्लिका ने इन महिलाओं का कत्ल साल 1999 से 2007 के बीच अलग-अलग जगह पर किया था। 2008 में उसे गिरफ्तार किया गया था। मल्लिका अमीर घरों की महिलाओं से कहती थी कि भगवान को खुश करने के लिए विशेष पूजा करनी होगी, इसके लिए वे अपने पूरे गहने पहनकर आएं। मल्लिका ऐसी महिलाओं को सुनसान जगहों पर बुलाती थी और फिर उन्हें खाने की चीजों में सायनाइड मिलाकर दे देती थी। इसके बाद उनके गहने लेकर वहां से फरार हो जाती थी। 2012 में मल्लिका को दोषी ठहराते हुए मौत की सजा दी गई थी। बाद में कोर्ट ने मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया गया था।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications