शशिकला ने जेल प्रशासन को लिखी चिट्ठी, मांगी ये चार चीजें
जेल में शशिकला को किसी भी साधारण कैदी की तरह ही रखा गया है लेकिन इससे वो खुश नहीं हैं। उन्होंने अपनी सेहत का हवाला देते हुए जेल प्रशासन से अपने लिए कुछ मांगे की हैं।
बेंगलुरू। अन्नाद्रमुक की मुखिया शशिकला नटराजन इन दिनों आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट के चार साल की सजा सुनाए जाने के बाद बेंगलुरू की पारापन्ना अग्रहारा सेंट्रल जेल में अपनी सजा काट रही हैं। उन्होंने 15 फरवरी को समर्पण किया था। बड़ी नेता होने के बावजूद जेल में उनको किसी भी साधारण कैदी की तरह ही रखा गया है लेकिन इससे शशिकला खुश नहीं हैं। उन्होंने जेल प्रशासन से अपने लिए कुछ मांगे की हैं।

59 साल की शशिकला ने जेल प्रशासन को अपनी उम्र और खराब सेहत का हवाला दिया है। शशिकला ने अपने लिए एक खाट, एक टेबल फैन, एक गद्दा और अपनी सेल के साथ अटैच बाथरूम की मांग जेल प्रशासन से की है। इससे पहले शशिकला ने अपने लिए एक डॉक्टर, हफ्ते में दो बार नॉन वेज और मिनरल वॉटर की मांग की थी लेकिन जेल प्रशासन ने इसे मानने से इंकार कर दिया था। शशिकला ने खुद को बेंगलुरू से तमिलनाडु जेल में शिफ्ट करने की भी मांग की है।
शशिकला नटराजन को जेल में 10 फुट लंबा और चार फुट चौड़ा कमरा आया है, जहां उन्हें बिना गद्दे के जमीन पर ही सोना पड़ रहा है। सजा सुनाए जाने के बाद पहले उन्होंने कोर्ट से सरेंडर करने के लिए थोड़ा वक्त मांगा था लेकिन कोर्ट ने उन्हें नहीं दिया था। इसके बाद जेल में भी उनको कोई रियायत नहीं मिल रही है। पहले दिन तो शशिकला ने जेल में खाना खाने से ही इंकार कर दिया था। जेल प्रशासन को जब उनके स्वास्थ्य के बारे में अवगत कराया गया तब कुछ सहूलियतें मिली तो उन्होंने खाना खाया। उन्हें घर से बने खाने की इजाजत नहीं मिली है। शशिकला को सोना भी जमीन पर ही पड़ रहा है, कई बार आग्रह के बावजूद अभी उनको गद्दा या खाट नहीं दी गई है।
-
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग












Click it and Unblock the Notifications