कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनते ही उठने लगे बगावत के सुर, गृहमंत्री बोले-'मैं बनूंगा सीएम'

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस ने सत्‍ता संभाल ली। सिद्धारमैया को सीएम बनाया गया है। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ ही अंदरुनी खींचतान शुरू हो गई है।

Siddaramaiah government

एनबीटी की एक खबर के अनुसार कर्नाटक गृहमंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि वे मुख्‍यमंत्री बनेंगे। उन्‍हें सीएम क्‍यों नहीं बनना चाहिए। कई दलित नेता अपार क्षमताएं होने के बावजूद सीएम बनने से वंचित हैं। उहोंने यह भी कहा कि मुनियप्पा, परमेश्वर, महादेवप्पा, बसवलिंगप्पा, एन राचैया या रंगनाथ की क्षमता में क्या कमी है।

कर्नाटक के भाजपा विधायक आर अशोक कहते हैं कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला बैठक कर रहे हैं। वह बैठक चला रहे हैं। यह कैसे संभव हो सकता है? उनके पास ऐसा कोई अधिकार नहीं है। वे कर्नाटक को बीबीएमपी बनाना चाहते हैं, एक एटीएम टू कांग्रेस। वे सीधे 10 जनपथ से एटीएम के लिए आए थे। इसलिए हमने राज्यपाल से शिकायत की। उन्होंने हमारा पत्र लिया है, वे पूछताछ करेंगे और सरकार और मुख्य सचिव को दिशा-निर्देश देंगे।

वहीं, कर्नाटक के गृहमंत्री मंत्री जी परमेश्वर कहते हैं कि एआईसीसी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कोई बैठक नहीं ली है। डिप्टी सीएम होटल में बैठक कर रहे थे और महासचिव उस होटल में थे। पीसीसी अध्यक्ष उनसे बात करना चाहते थे। उन्‍होंने उनको बुलाया और वे बस आकर पीसीसी अध्यक्ष के साथ बैठ गए। उस समय 2-3 अधिकारी थे, वे मंत्री के साथ चर्चा करने आए। महासचिव ने कभी अधिकारियों के साथ बैठक नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+