हमें पाकिस्तानियों से नहीं पाक के आतंकवाद से है नफरत: राजनाथ सिंह
बेंगलुरू। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए साफ किया है कि भारत को पाकिस्तान की जनता से कोई परहेज नहीं है। बेंगलुरू में एक रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें पाकिस्तान की जनता से नफरत नहीं है। हमें सिर्फ नफरत है तो सिर्फ पाकिस्तान के आतंकवाद से। उन्होंने अपने इस शब्दों ने पाकिस्तान के प्रति बारत के रवैये को साफ कर दिया।

आपको बता दें कि इससे पहले ईसाई समुदाय के नेताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा था कि विचारों का मतभेद हो सकता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि असंतुष्ट तत्व हाथ में बंदूक उठा लें। मतभेदों का समाधान बातचीत से ही किया जा सकता है।
गृहमंत्री ने बिना पाकिस्तान का नाम लिए ही कहा कि आतंकवाद की कोई धर्म या जाति नहीं होती लेकिन कुछ लोग इन दोनों को जोडऩे की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखे हुए है तथा देश में कानून के शासन को कायम रखा जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications