राहुल का संघ से सवाल, RSS में महिलाएं क्यों नहीं?

राहुल ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि महिलाएं राजनीति में आगे आएं और एक साथ हम इस देश को बदलें। उन्होंने एक साथ भाजपा और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में महिलाओं की सशक्तिकरण को तव्वजो नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को आगे बढ़ाएंगी और महिलाओं को लीडरशिप देंगी। राहुल के बाद समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल ने भी कहा कि बीजेपी वाले यही बता दें कि क्यों आरएसएस में महिलाएं नहीं हैं।
वहीं राहुल के सवाल पर जवाब देते हुए आरएसएस ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया। आरएसएस ने कहा कि संघ के मार्गदर्शन में महिलाओं का संगठन चल रहा है। आरएसएस नेता विराग पोचपोर ने कहा कि ये बात सही है कि संघ के अंदर महिलाओं को प्रवेश नहीं है लेकिन संघ के मार्गदर्शन में महिलाओं का एक संगठन राष्ट्र सेविका समिति है।












Click it and Unblock the Notifications