कन्नड़ नहीं आती तो Out,बैंगलोर में मणिपुरी छात्र को बुरी तरह पीटा

बैंगलोर। उत्तर पूर्वी राज्यों के साथ नस्लीय भेदभाव और टप्पणियों की समस्या पर सरकार चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रही है। एक चौंकाने वाली वारदात में बैंगलोर में एक इंजीनियरिंग छात्र को कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा। वह लड़का मणिपुर का था. उसकी आंखें थोड़ी छोटी थीं. नाक चपटी थी. बाल कुछ अलहदा स्टाइलिश से थे. लेकिन उसके अंगों की बनावट मजाक उड़ाने और फिर उसे बुरी तरह से पीट डालने के लिए पर्याप्त थी।

माइकल लमजाथंग का कसूर केवल इतना था कि वह बैंगलोर में रहकर कन्नड़ बोलना नहीं जानता था। इस कारण कुछ लोगों ने उस पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि कन्नड़ खाना खाने वाले को कन्नड़ भी आनी चाहिए। माइकल ने यह भी बताया कि इस बात के लिए उसे बुरी तरह पत्थरों से मारा गया।

बैंगलोर के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों ही लोकल टैक्सी ड्राईवर थे।

गौरतलब है कि जनवरी में ऐसे ही एक घटनाक्रम में अरूणाचल प्रदेश के एक छात्र नीडो की मौत हो गई थी। मामले पर चिंता जताते हुए मणिपुरी बॉक्सर मैरी कॉम ने कहा कि ऐसी घटनाएं दुखी करती हैं और चिंताजनक हैं।

वहीं मामले के विरोध में सामाजिक संगठन भी उतर आए हैं और खुलकर घटना का विरोध कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+