राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया बेंगलुरू ग्रीन लाइन मेट्रो का उद्घाटन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया बेंग्लुरू ग्रीन लाइन मेट्रो का उद्घाटन
बेंगलुरू। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को बेंगलुरू की ग्रीन मेट्रो लाइन नम्मा मेट्रो फेज 1 का उद्घाटन किया। 11 साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। इस मेट्रो लाइन के शुरू होने के बाद शहर के कई हिस्से मेट्रो से जुड़ जाएंगे। इस लाइन को सोमवार से मुसाफिरों के लिए खोल दिया जाएगा।

आईटी सिटी और कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आधुनिक मेट्रो सेवा की शुरुआत साल 2011 में हुई थी। इसके विस्तार पर भी काम चल रहा है। यहां 2 लाइन पर करीब 32 किमी लंबी इस मेट्रो सेवा में कुल 30 स्टेशन हैं। इसका नाम 'नम्मा मेट्रो' रखा गया है, जिसका हिन्दी में अर्थ 'अपनी मेट्रो' होता है।उद्घाटन के दौरान कर्नाटक के सीएम भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications