बेंगलुरू के इस ऑटो- रिक्शा की तस्वीर क्यों हो रही वायरल, जिसने सबको किया हैरान
बेंगलुरु के ऑटो रिक्शा की तस्वीर वायरल हो रही है। आइए जानते हैं इस क्यों इस ऑटो में क्या खासियत है?

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी तस्वीरें वायरल होती है जिन्हें देखकर लोग हैरानी होती है। ऐसी ही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक ऑटो-रिक्शा है। ये ऑटो रिक्शा इसलिए चर्चा में है क्योंकि सामान्य तौर पर किसी भी गाड़ी का एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर होता है लेकिन बेंगलुरु का ये ऑटो-रिक्शा तीन अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नंबर के उपयोग के कारण ऑनलाइन हलचल मचा दी है।

सुप्रित जाधव नाम के एक ट्विटर यूजर ने ऑटो-रिक्शा की ये फोटो शेयर की है, जिसके कैप्शन में यूजर ने लिखा है 'पीक बेंगलुरु' ई-सिटी में एक और PeakBangalore पल। कितने पंजीकरण बहुत अधिक रजिस्ट्रेशन हैं?
ऑटो-रिक्शा ने ओला ग्राहकों के लिए एक रजिस्ट्रेशन नंबर चिपका रखा है , दूसरी रैपिडो ग्राहकों के लिए और तीसरी ऑटो रिक्शा का रियल रजिस्ट्रेशन नंबर है। ऑटो-रिक्शा की ये फोटो ट्विटर पर खूब सुर्खियां बटोरी और लोगों के बीच चर्चा भी शुरू कर दी।
Another #PeakBangalore moment in E-city. How many registrations is too many registrations? @peakbengaluru pic.twitter.com/SaW9hMKBQV
— suprit j (@jadhav_suprit96) April 5, 2023
एक यूजर ने लिखा ओला के जरिए बुक किए जाने पर मुझे हमेशा अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ आने वाले ऐसे अलग वाहन के बारे में आश्चर्य होता था। ऐसा होने पर मुझे अपनी सुरक्षा का डर सताता है!
ओला सपोर्ट ने भी उसका जवाब दिया और लिखा कि हम आपके लिए निश्चित रूप से इस पर गौर करेंगे। कृपया इस तरह के मामलों की सीआरएन और अपनी ईमेल आईडी से शेयर करें ताकि इसकी और जांच की जा सके।
वहीं एक और यूजर ने लिखा क्या यह कानूनी है? मुझे उम्मीद है कि ओला, रैपिडो, उबर गाड़ी के वास्तविक (आरटीओ द्वारा प्रदान किए गए) रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications