वनइंडिया के जर्नलिस्ट शाम सुंदर को कर्नाटक मीडिया अवार्ड

कर्नाटक सरकार की ओर से दिये जाने वाला यह अवार्ड शाम सुंदर को फरवरी के तीसरे सप्ताह में दिया जायेगा। सम्मान समारोह का आयोजन राजभवन में होगा। समारोह में राज्यपाल एच आर भारद्वाज, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और मंत्री आर रोशन बेग एवं रामालिंगा रेड्डी समेत कई मंत्री उपस्थित होंगे।
कर्नाटक मीडिया एकेडमी अवार्ड 2012 और 2013 की घोषणा गुरुवार को मीडिया एकेडमी के अध्यक्ष एमए पोनप्पा ने की। एसके शाम सुंदर के अलावा टाइम्स ऑफ इंडिया के एचएस बालाराम और मनीपाल मीडिया नेटवर्क के डा. सतीश यू पाई को भी सम्मानित किया जायेगा। सम्मानित होने वाले पत्रकारों में शाम सुंदर एक मात्र वेब जर्नलिस्ट हैं। इस अवार्ड के अंतर्गत उन्हें 20 हजार रुपए की धनराशि एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया जायेगा।
सम्मानित होने वाले अन्य पत्रकारों में उदयवाणी के रवि हेगड़े, विजय कर्नाटका की सुगाता श्रीनिवास, डेक्कन हेराल्ड की आशा कृष्णास्वामी, वरिष्ठ पत्रकार सदाशिव शेनॉय शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications