Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बेंगलुरु में महिला पत्रकार के सामने ओला कैब ड्राइवर ने किया मास्टरबेट, कंपनी ने दिया ये जवाब

बेंगलुरु, दिसंबर 04। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ओला कैब ड्राइवर की शर्मनाक हरकत का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, एक महिला पत्रकार ने आरोप लगाया है कि जब वो ऑफिस से घर लौट रही थी तो ओला कैब ड्राइवर ने महिला पत्रकार के सामने ही मास्टरबेट (हस्तमैथुन) किया। महिला पत्रकार का आरोप है कि वो उस वक्त गाड़ी में ही सवार थी, जब कैब ड्राइवर ने ये हरकत की। महिला ने बताया कि उस कैब ड्राइवर को ये लगा था कि शायद मैं उसे नहीं देख पा रही हूं।

पीड़ित महिला ने सोशल मीडिया पर बताई घटना

पीड़ित महिला ने सोशल मीडिया पर बताई घटना

महिला ने इस घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। महिला ने अपनी पोस्ट में कहा है, "जिस शहर में मेरा घर है, आज उसी शहर में मुझे डर लग रहा है। हर दिन की तरह मैं काम खत्म कर घर लौट रही थी और घर लौटने के लिए ओला कैब ली। उस कैब ड्राइवर ने मेरे सामने ही गाड़ी हस्तमैथुन किया और उसे लगा कि मैं उसे नहीं देख रही हूं, लेकिन जैसे ही उसे लगा कि मैं उसे देख रही हूं तो उसने अपनी धोती बंद कर ली और फिर ये दिखावा किया कि वो कुछ गलत नहीं कर रहा था। इसके बाद मैं चिल्लाई और उसने गाड़ी रोक दी, जहां गाड़ी रोकी वहां काफी अंधेरा था और सिर्फ एक ही स्ट्रीट लाइट जल रही थी। खैर उसने गाड़ी रोकी और मैं बाहर आ गई। इसके बाद वो वहां से चला गया।"

ओला ने महिला की शिकायत पर ड्राइवर को सस्पेंड किया

ओला ने महिला की शिकायत पर ड्राइवर को सस्पेंड किया

महिला की शिकायत के आधार पर बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर ने इस घटना के लिए माफी मांगी है और आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने का आदेश दिया है। पीड़िता ने बताया है कि उस वक्त मेरा दिमाग बिल्कुल काम करना बंद कर चुका था, मैं कुछ सोच ही नहीं पाई थी कि मैं किसी इमरजेंसी नंबर पर कॉन्टैक्ट कर सकती थी। उस वक्त मैं बस यही सोच रही थी कि ये स्थिति दूर हो जाए, लेकिन इन सबके बीच मुझे एक कैब मिली, जिसके बाद मैं आराम से घर पहुंच गई। महिला ने बताया कि उसने इसकी शिकायत ओला को भी की है, जिसके बाद उस ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस कमिश्नर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

पुलिस कमिश्नर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

पीड़ित महिला के सोशल मीडिया पोस्ट पर बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने जवाब दिया और कहा है, "हम इस घटना को सुनकर बहुत ही हैरान हैं और इस पर खेद जताते हैं। आपकी शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और डीसीपी सेंट्रल के द्वारा एक टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है और अधिक जानकारी के लिए आपसे संपर्क करेंगे। ओला कैब के खिला भी उचित कार्रवाई की जाएगी।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+