35 लाख रूपये के साथ ही मोदी को जनता का समर्थन भी मिला

बैंगलोर। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी ने कल बैंगलोर में एक रैली की, जिसमें लगभग साढ़े तीन लाख लोग इकट्ठा हुए। गौर हो कि इस रैली में शामिल होने के लिए 10 रूपये का टिकट था। इसके बावजूद मोदी जनता को प्रभावित करने में कामयाब रहे। रैली में शामिल हुए बैंगलोर निवासी मीना, जो कि एक दिहाड़ी मजदूर हैं ने कहा कि मोदी एक प्रभावशाली वक्‍ता हैं, उन्‍हें पता है कि वो क्‍या चाहते हैं। रैली में लोगों को लाने और ले जाने के लिए भी व्‍यवस्‍था की गई थी और खानें का भी प्रबंध किया गया था।

एक अन्‍य व्‍यक्ति ने कहा कि रैली के लिए किया गया प्रबंधन बेहद खास रहा है। इसके लिए दस रूपये देना कोई बड़ी बात नहीं है। उनके अनुसार मोदी आम जनता के नेता हैं। रैली में आयी जनता से एकत्र की गई पैंतीस लाख रूपये की धनराशि गुजरात में बनने वाले 'स्‍टेच्‍यू आफ यूनिटी' के निर्माण में खर्च की जाएगी। यह चेक मोदी और राजनाथ सिंह को सौंपा गया।

गौर हो कि पहले राजनीतिक रैली के लिए टिकट की कीमत पांच रूपये निर्धारित की गई थी, हैदराबाद रैली में लोगों की भीड़ देखने के बाद इसकी कीमत बढ़ा दी गई। इसके बावजूद बड़ी संख्‍या में लोग आये। छत्‍तीसगढ़ और गुजरात के बाद दक्षिण भारत में भी भाजपा का जनाधार बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

देखें- नरेंद्र मोदी की बैंगलोर रैली की तस्‍वीरें-

मोदी ने कल बैंगलोर में रैली की

मोदी ने कल बैंगलोर में रैली की

इस रैली में लोगों को लाने ले जाने के लिए भी प्रबंध किय गया था।

प्रभावशाली रहा मोदी का भाषण

प्रभावशाली रहा मोदी का भाषण

नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कर्नाटक राज्‍य की उपलब्ध्यिां और गुजरात के विकास की बात की।

विज्ञान पर ध्‍यान नहीं देती है सरकार

विज्ञान पर ध्‍यान नहीं देती है सरकार

मोदी ने अपनी रैली में कहा कि सरकार सूचना और तकनीक के विकास में सर्वाधिक योगदान एनडीए के शासन काल में किया गया।

नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी

अपनी बैंगलोर रैली में आम जनता की तरफ इशारा कर हाथ हिलाते नरेंद्र मोदी।

मोदी ने भरा जोश

मोदी ने भरा जोश

मोदी के आने से समर्थकों में उत्‍साह था। लोगों ने मोदी के मुखौटे पहन रखे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+