ऑस्ट्रेलियाई संसद को संबोधित करेंगे श्री श्री रविंशकर

बेंगलूरू। श्री श्री रविशंकर का डंका अब पूरी दुनिया में बज रहा है।

ऑस्ट्रेलिया स्थित विक्टोरिया के प्रीमियर एडवर्ड नॉर्मन बैल्यू ने आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरूदेव श्री श्री रविशंकर को अगला वर्ल्ड कल्चरल फेस्टिवल यहां के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया है।

Edward Norman Baillieu, former Premier, Victoria, Australia met Gurudev Sri Sri Ravi Shankar at Bangalore Ashram

उन्होंने गुरूदेव को ऑस्ट्रेलिया की संसद में भाषण देने के लिए भी आमंत्रित किया है।

दिल्ली में यमुना के तट पर 6 माह पहले संपन्न हुए विश्व सांस्कृतिक समारोह के बाद एडवर्ड बेंगलूरु स्थित ऑर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर आए और गुरूदेव श्री रविशंकर से मुलाकात की।

दिल्ली के समारोह में आए थे एडवर्ड

एडवर्ड भी दिल्ली के समारोह में आए थे। गौरतलब है कि इस समारोह के बाद ब्रिटेन, कोलंबिया, ऑस्ट्रेलिया,जर्मनी,अमेरिका, मध्य पूर्व के साथ-साथ कई अन्य देशों के नेताओं ने गुरूदेव की प्रशंसा की थी।

विश्व में शांति का संचार करने के लिए आयोजित कराए गए समारोह को आमजनों ने भी खूब सराहा था।

लोगों ने खूब सराहा था

ravi shankar

गुरूदेव के नेतृत्व में दिल्ली में ऑर्ट ऑफ लिविंग के 35 वें वर्ष के समारोह में 37.5 लाख लोगों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

इस समारोह में एक विश्व, एक परिवार की भावना का संचार हुआ साथ ही 150 देशों से भी लोग आए थे। कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+