'क्या मोदी भगवान हैं...?' कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कर्नाटक में जीत के बाद दी अमित शाह को चुनौती

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझान आने के बाद कांग्रेस नेताओं में खुशी की लहर है। कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर साफ संदेश है कि भाजपा को जाना होगा।

Karnata Vidhansabha chunav parinam congress leade BK hariprasad say BJP Has to Go

Karnataka Chunav Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के रुझानों को देखते हुए लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है। वहीं रूझानों के बाद कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

मीडिया से मुखातिब होते हुए कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि यह 2024 (आम चुनाव) और तीन राज्यों में आगामी चुनावों को लेकर साफ संदेश है, 'भाजपा को जाना होगा'। उन्होंने कहा कि जनता ने नया रास्ता नहीं, बल्कि साफ रास्ता चुना है।

भाजपा के झूठे वादों और नकारात्मक राजनीति के खिलाफ यह अच्छा जनादेश है। हम लोगों को बहुत पहले ही स्पष्ट जनादेश मिला था, भाजपा ने हमारे विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार बना ली। लोगों ने इस बार भाजपा पर भरोसा नहीं करते हुए स्पष्ट जनादेश दिया है।

कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने अमित शाह को चुनौती भरे लहज़े में कहा कि, शाह यह कहने वाले कौन होते हैं कि अगर कर्नाटक ने मोदी को वोट नहीं दिया, तो राज्य को आशीर्वाद नहीं मिलेगा? क्या मोदी भगवान हैं? नड्डा का कहते हैं कि अगर आप बीजेपी को वोट नहीं देते हैं, तो केंद्र की कोई भी योजना राज्य तक नहीं पहुंचेगी। कर्नाटक देश में तीसरा सबसे बड़ा करदाता है, हम यूपी या बिहार नहीं हैं।

कर्नाटक के रुझानों पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक दौड़े का नतीजा कर्नाटक चुनाव परिणाम से साफ दिख रहा है। कर्नाटक के लोगों सांप्रदायिक सियासत को नकारते हुए विकास की राजनीति को चुना है।

आगामी चुनाव में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में भी यही नज़ारा दिखेगा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कर्नाटक में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। भाजपा दूसरी पार्टियों से मिलकर खरीद फरोख्त करने की कोशिश करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+