Karnataka Vidhansabha Chunav: मोहम्मद जुबैर ने किया मतदान, नूपुर शर्मा मामले से भी जुड़ा था इनका नाम

मोहम्मद जुबैर ने बुधवार को कर्नाटक चुनाव में मतदान किया। ये वही फैक्ट चैकर जुबैर हैं जिनका नाम नुपुर शर्मा मामले से भी जुड़ा था और इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

मोहम्मद जुबैर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 224 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इस बीच ऑल्ट न्यूज़ के को-फाउंडर और जाने-माने फैक्ट चैकर मोहम्मद जुबैर ने भी अपना वोट डाला है। ये वही मोहम्मद जुबैर हें जिनपर टेलीविजन शो में बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी करते हुए वीडियो को एडिट कर साझा करने का भी आरोप लगा था।

मोहम्मद जुबैर बेंगलुरु के रहने वाले हैं और फैक्ट चेक वेबसाइट ऑल्ट न्यूज़ के को-फाउंडर हैं। ऑल्ट न्यूज़ नाम से मोहम्मद जुबैर ने प्रतीक सिन्हा के साथ 2017 में वेबसाइट शुरु की थी। जुबैर ने इस वेबसाइट पर कई बड़े फेक न्यूज़ के खुलासे किए हैं, जिसकी से देशभर में उनके कामों की सराहना तक की गई थी।

जुबैर ने खुद को ऑल्ट न्यूज़ के सह संस्थापक के अलावा न्यूज़ एनालिस्ट और फैक्ट चेकर बनाया है। जुबैर का दावा है कि वह गलत, फेक और प्रोपगैंड फैलाने वाली खबरों का फैक्ट चेककर उसकी असलीयत बताते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+