केरल और कर्नाटक ने बढ़ाई और राज्यों की चिंता, झारखंड में डेल्टा प्लस को लेकर पूरी निगरानी

बेंगलुरु, 08 अगस्त: देश में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिली है, लेकिन कुछ राज्य ऐसे है, जहां कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज नहीं की जा रही हैं। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में कोरोना वायरस को लेकर चिंता लगातार बरकरार है। कर्नाटक ने शनिवार को कोविड -19 के 1,610 नए मामले दर्ज किए, इसके साथ ही 32 लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत भी हुईं हैं।

coronavirus

कर्नाटक में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को 1610 नए मामले दर्ज किए हैं। वहीं 32 मरीजों की जान भी गई है, जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9,16,927 और मौत का आंकड़ा 36,773 तक पहुंच गया। शनिवार को 1640 मरीज डिस्चार्ज भी हुए, जिससे कुल रिकवरी मरीजों की संख्या 28,55,862 हो गई। राज्य में कुल एक्टिव मामलों की संख्या अभी 24,266 है। राज्य में बीते 24 घंटे की संक्रमण दर 1.11 फीसदी रही है।

नाइट कर्फ्यू का टाइम बढ़ाया

कर्नाटक सरकार ने कोरोना पर कंट्रोल करने के लिए केरल और महाराष्ट्र की बॉर्डर वाले जिलों में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का निर्णय किया है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में अब रात 10 बजे के बजाय नाइट कर्फ्यू रात 9 बजे से लगना शुरू होगा। जो सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा।

नए मामलों से बढ़ी और राज्यों की चिंता

इधर, दक्षिण के राज्यों में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच और राज्यों की भी चिंता बढ़ गई है। केरल, कर्नाटक में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच अब पाबंदियों लगाना शुरू कर दिया है। झारखंड के स्वास्थ्य विभाग ने केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से आने वाले यात्रियों की ट्रैकिंग के लिए कहा है। वहीं दक्षिण राज्यों में डेल्टा प्लस वेरिएंट के बढ़ते मामलों के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी राज्य के स्वास्थ्य विभाग को एक पत्र लिखा, जिसमें दूसरे राज्यों से आने वाले पुलिसकर्मियों को 7 दिनों तक होम क्वारेंटिन में रखने के निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+