Jayanagar सीट पर कांटे की टक्कर में 16 वोट से भाजपा की जीत, कांग्रेस की सौम्या रेड्डी के खिलाफ साजिश के आरोप

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को पटखनी दी। इसके बावजूद कई अहम और वीआईपी सीटों पर भाजपा को भी जीत मिली है। जयनगर सीट पर भाजपा की करीबी जीत के बाद विवाद भी हुआ। जानिए पूरा मामला

Jayanagar

Karnataka Result 2023: जयनगर सीट पर भाजपा की बेहद करीबी अंतर से जीत को लेकर कांग्रेस में आक्रोश है। कांग्रेस का आरोप है कि पहले उनकी पार्टी की उम्मीदवार सौम्या रेड्डी को स्पष्ट जीत मिली, लेकिन भाजपा नतीजा पलटवाने की ताक में है।

रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी को बेहद करीबी मुकाबले में 16 वोट से भाजपा उम्मीदवार रामामूर्ति ने हरा दिया। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जयनगर में दोबारा मतगणना कराने के बाद नतीजे घोषित किए गए।

इस पर कांग्रेस नेता श्रीवत्स ने ट्वीट कर कहा कि विजयनगर में कांग्रेस स्पष्ट रूप से स्पष्ट जीत चुकी थी, लेकिन भाजपा घोषित जनादेश को बदलने के प्रयास कर रही है। बता दें, दोबारा मतगणना के बाद इस सीट पर भाजपा को सिर्फ 16 वोट से विजेता धोषित किया गया।

बता दें कि 224 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस ने 34 साल का कीर्तिमान तोड़ते हुए 136 जीतकर अभूतपूर्व कामयाबी पाई। वोटिंग गत 10 मई को हुई थी। लोग बदलाव की आस में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+