Karnataka Result: मतगणना शुरू होते ही हनुमान मंदिर पहुंचे CM बोम्मई, दफ्तर गए तो सामने दिखा सांप, देखें Video
Karnataka Election Result 2023 CM Basavaraj Bommai: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि कर्नाटक में अगली सरकार उनकी पार्टी भाजपा की ही आने वाली है।

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का दावा है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी है। उन्होंने पूर्ण बहुमत का दावा किया है। कर्नाटक चुनाव के नतीजों से पहले, मतगणना शुरू होते ही मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार (13 मई) को हुबली के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।
हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने बाद जब मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव कैंप कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने परिसर में सांप देखा। जिसको लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बिल्डिंग कंपाउंड में सांप को रेंगता हुआ देखा गया था। हालांकि सांप को बाद में पकड़ लिया गया और इमारत परिसर को सुरक्षित कर लिया गया है।
इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हुबली में मीडिया से बात करते हुए कहा था, '' कर्नाटक के लिए आज का दिन बड़ा है क्योंकि कर्नाटक की जनता अगले 5 साल का फैसला करेगी। मुझे विश्वास है कि लोगों ने भाजपा को वोट दिया है और मैं लोगों को बहुत शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने के लिए धन्यवाद देता हूं।''
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई राज्य के हावेरी जिले की शिगगांव सीट से आगे चल रहे हैं। सुबह 9.52 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक बसवराज बोम्मई शिगगांव सीट से लगभग 15,000 मतों से आगे चल रहे थे।
Recommended Video

दूसरे स्थान पर कांग्रेस के पठान यासिर अहमद खान और जनता दल (सेक्युलर) के शशिधर येलीगर तीसरे स्थान पर हैं। 2018 में शिगगांव सीट से ही बसवराज बोम्मई जीते थे।












Click it and Unblock the Notifications