कर्नाटक: बेटे ने धड़ से अलग कर दिया मां का सिर, बताई ये चौंकाने वाली वजह

कर्नाटक में बेटे ने अपने मां की हत्या करने के पीछे जो वजह बताई है वो चौंकाने वाली है। उसकी इस बात पुलिस को भी यकीन नहीं है।

बेंगलुरू। कर्नाटक के चित्रदुर्गा जिले में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 35 वर्षीय बेटे ने अपनी मां का सिर, धड़ से अलग कर दिया और फिर घर में ही अंतिम संस्कार कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक थिमप्पा, अपनी 65 वर्षीय मां के साथ बीते 10 साल से रह रहा था। रात के खाने के दौरान हुई तकरार के बाद उसने दरांती से मां को मार दिया। इसके बाद उसने मां का अंतिम संस्कार घर में करना शुरु कर दिया।

कर्नाटक में बेटे ने अपने मां की हत्या करने के पीछे जो वजह बताई है वो चौंकाने वाली है। उसकी इस बात पुलिस को भी यकीन नहीं है।

पड़ोसियों ने कुछ अजीब होता देख पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पहुंचने पर थिमप्पा ने दरवाजा खोलने से मना किया और दावा किया कि उसने बीती रात सपने के दौरान भगवान की आज्ञा का पालन करते हुए मां को मर डाला। आखिरकार पुलिस, दरवाजा तोड़कर घर में घुसी और उसे गिरफ्तार किया।

एक दुकान चलाने वाला थिमप्पा की शादी हुई है लेकन वो पत्नी सुमा से शादी के दो साल बाद ही अलग हो गया। थुमप्पा पर आरोप है कि पत्नी से उसका गैर जिम्मेदाराना व्यवहार था।

पत्नी से अलग होने के बाद वो परेशान रहने लगा और अपने जीवन में घट रही तमाम घटनाओं के लिए मां को जिम्मेदार ठहराने लगा। थिमप्पा की मां के साथ अक्सर लड़ाई होती थी। थिमप्पा का बड़ा भाई और दो बड़ी बहने उसी गांव में रहती थी लेकिन कभी उससे मुलाकात नहीं की। थिमप्पा को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया। फिलहाल वो न्यायिक हिरासत में है।

ये भी पढ़ें: गर्भवती के पेट पर लात मार बच्चा की जान लेने के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+