निपाह वायरस की दहशत, कर्नाटक सरकार ने जारी की एडवाइजरी

केरल में निपाह वायरस के मामले सामने आने के बाद कर्नाटक सरकार अलर्ट हो गई है।

बेंगलुरु, 8 सितंबर: कोरोना महामारी के बीच अब निपाह वायरस ने राज्यों और केंद्र सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं। हालांकि, अभी तक केवल केरल में ही निपाह वायरस के मामले मिले हैं, लेकिन अन्य राज्यों ने भी एहतियात के तौर पर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी के मद्देनजर कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को अपने नागरिकों के लिए निपाह वायरस से बचाव को लेकर एक एडवाइजरी जारी की। अपनी एडवाइजरी में कर्नाटक सरकार ने केरल की सीमा से लगे जिलों में स्थानीय लोगों और अधिकारियों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा है।

nipah virus

आपको बता दें कि निपाह वायरस की वजह से केरल के कोझीकोड में एक 12 साल के बच्चे की मौत हो चुकी है, वहीं कुछ अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के भी संक्रमित होने की खबर है। अपनी एडवाइजरी में कर्नाटक सरकार ने कहा है कि सभी जिलों के डीएम केरल से कर्नाटक आने वाले लोगों में बुखार, गंभीर कमजोरी, सिरदर्द, सांस लेने में तकलीफ, खांसी, उल्टी, मांसपेशियों में दर्द और पेट में समस्या जैसे लक्षणों की निगरानी करने के लिए टीम बनाएं। इसके साथ ही जिला अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि निपाह वायरस के प्रकोप का जल्द से जल्द पता लगाने के लिए एक सर्विलांस सिस्टम डेवलप किया जाए।

'लोगों के बीच फैलाएं जागरुकता'
कर्नाटक सरकार ने स्वास्थ्य अधिकारियों और सभी जिलों के डीएम को निर्देश देते हुए कहा, 'निपाह वायरस से बचाव को लेकर लोगों के बीच जागरुकता फैलाई जाए। साथ ही अगर किसी मरीज में निपाह वायरस से संबंधित लक्षण मिलते हैं तो आवश्यक सावधानी बरतते हुए सैंपल लेकर पुणे की एनआईवी लैब भेजें।

क्या हैं निपाह वायरस के लक्षण
गौरतलब है कि निपाह वायरस से संक्रमित व्यक्ति में भी कुछ लक्षण कोरोना वायरस जैसे ही होते हैं। निपाह वायरस से संक्रमित होने पर खांसी, गले में खराश, चक्कर आना, मांसपेशियों में दर्द, थकान, सिरदर्द, गर्दन में अकड़न और बुखार आता है। हालांकि एक राहत की बात यह है कि केरल के अलावा अभी तक किसी राज्य में निपाह वायरस को कोई मामला नहीं मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+