Karnataka Election: सबसे रईस प्रत्याशी प्रिय कृष्ण, जिनके पास है 1020 करोड़ की संपत्ति, हार गए थे चुनाव
कर्नाटक विधानसभाा चुनाव में कांग्रेस नेता प्रिय कृष्ण जो 2018 के चुनाव में कर्नाटक के सबसे अमीर प्रत्याशी थे उनके बारे में जानिए और क्या कांग्रेस देंगी इस बार उनको टिकट?

karnataka assembly election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 चुनाव नजदीक आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी और प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस अपने जिताऊ प्रत्याशी की तलाश पूरी कर चुकी हैं और उन्हें चुनावी जंग के मैदान में उतारने की तैयारी कर रही हैं। चुनावी प्रत्याशियों के फाइनल नाम की सूची जब पार्टियां तैयार कर रही हैं ऐसे में एक बार फिर लोगों के जेहन में कर्नाटक में 2018 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव के सबसे अमीर प्रत्याशी की याद ताजा हो गई है। सबकी निगाह इस बात पर टिकी है कि इस बार उनकी संपत्ति में कितना इजाफा हुआ है और क्या कांग्रेस पार्टी क्या इस बार अपने पूर्व विधायक प्रिय कृष्ण को टिकट देगी या नहीं?

कर्नाटक के सबसे अमीर प्रत्याशी
बता दें कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 में राजधानी बेंगलुरू की गोविंदराज नगर सीट से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने वाले प्रिय कृष्ण सबसे अमीर प्रत्याशी और तत्कालीन विधायक थे। 2018 में जब उन्होंने प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा था तब उनकी कुल संपत्ति देश भर की मीडिया में सुर्खियां बनी थी।

25 साल की उम्र में विधायक बनकर रचा था ये इतिहास
प्रिय कृष्ण को 2009 में गोविंदराज नगर बेंगलुरू से कर्नाटक विधान सभा के विधायक के रूप में चुना गया था। उनकी उम्र 25 साल थी और उस समय वो विधानसभा के सबसे कम उम्र के सदस्य थे। कांग्रेस ने 2018 में गोविंदराज नगर से रियल एस्टेट के बड़े बिजनेसमैन दिग्गज नेता एम. कृष्णप्पा के बेटे प्रिय कृष्ण को टिकट दिया था ।

किस नेता ने हराया था सबसे अमीर प्रत्याशी को ?
बेंगलुरू की गोविंदरानगर सीट से दो बार के विधायक प्रिय कृष्ण जब चुनाव में खड़े हुए थे तब ये कहा जा रहा था कि उन्हें हरा पाना नामुमकिन हैं लेकिन भाजपा नेता ने उन्हें परास्त कर नया इतिहास रच दिया था। प्रिय कृष्ण को भारतीय जनता पार्टी के वी सोमन्ना ने परास्त कर धूल चटा दी थी।
1020 करोड़ संपत्ति के हैं मालिक
बता दें 2003 में राजनीति में एंट्री लेने के बाद बेंगलुरु के गोविंदराज नगर से तत्कालीन एमएलए और कांग्रेस नेता प्रिय कृष्ण के पास 2018 के चुनाव के समय 1020.5 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। शपथ पत्र में उन्होंने 1,020 करोड़ से अधिक की व्यक्तिगत संपत्ति घोषित की थी और कृष्णा 2018 कर्नाटक विधानसभा चुनावों के दौरान सबसे अमीर उम्मीदवार थे।
कांग्रेस नेता प्रियकृष्णा के पास है लग्जरी काारों का जकीरा
कांग्रेस नेता प्रिय कृष्णा के पास जबरदस्त लग्जरी कारों का कलेक्शन हैं । कांग्रेस नेता के पास ऑडी, बोलेरो, शेवरलेट, Mantego, क्वालिसबेमल डोजर, वोल्वो कॉम्पेक्टर, टेरेक्स वेत्रा, 3 वोल्वो और दो मोटर समेत अन्य कई वाहन हैं। जिनकी कुल कीमत लगभग 4 करोड़ है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के सबसे अमीर विधायक
- कांग्रेस के प्रियकृष्ण 910 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर विधायक थे।
- कांग्रेस के के नागराजू एन जिनके पास 470 करोड़ रुपये की संपत्ति थी।
- कांग्रेस के डी के शिवकुमार 250 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक थे।
- जेडी (एस) के बी बी निगैया 52 लाख रुपये की संपत्ति के मालिक थे।
- कांग्रेस के संतोष लाड 186 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक थे ।












Click it and Unblock the Notifications