Karnataka Election Results 2023: बेंगलुरू में शनिवार को लगाई गई धारा 144, बंद रहेंगी शराब की दुकानें
कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 का परिणाम 13 मई को घाेषित होगा। चुनाव परिणाम के दिन शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया गया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद अब वोटों की गिनती शनिवार 13 मई को होगी। इस बार वीकेंड पर शराब के शौकीनों को वीकेंड पर ड्राई डे मनाना पड़ेगा। इसकी वजह है कि कर्नाटक चुनाव मतगणना के मद्देनजर शनिवार सुबह छह बजे से लेकर रात 12 बजे तक शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया गया है।
ये आदेश बेंगलुरू के लिए जारी किया गया है। 13 मई को जब वोटों की गिनती हो रही होगी उस समय शराब पीकर कोई जीत के जश्न में हंगामा ना हो इससे बचने के लिए राजधानी बेंगलुरू में शनिवार को शराब की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
शनिवार को सुबह छह बजे से रात12 बजे तक शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही रेस्तरां को भी इस अवधि के दौरान शराब परोसने की अनुमति नहीं है। यह आदेश बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त प्रताप रेड्डी ने 8 मई को जारी किया था।
आदेश में कहा गया है कि शराब की बिक्री, सर्विस और शराब का सेवन 13 मई को प्रतिबंधित है लेकिन अन्य खाने योग्य वस्तुओं की आपूर्ति रेस्टरां में बिना शराब और नशीले पदार्थों के जारी रखी जा सकती है।
बता दें कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ। 10 मई को चुनाव प्रदेश भर के निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से छह बजे तक एक ही चरण में हुआ। चुनाव परिणाम 13 मई को वोटों की गिनती के बाद
शनिवार शाम तक घोषित किए जाएंगे।
राज्य में संपन्न हुए चुनाव के लिए मतगणना शनिवार को सुबह आठ बजे शुरू होगी और रुझान दोपहर एक बजे तक स्पष्ट हो जाएंगे।
इस बार के चुनाव में भाजपा कांग्रेस और जेडीएस के बीच मुकाबला है। कर्नाटक में चुनाव के लिए वोटिंग होने के बाद 11 एग्जिट पोल परिणाम घोषित किए इन 11 में से चार ऐसे एग्जिट पोल थे जिसमें कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को 2018 की तुलना में चुनावों में बढ़त मिलती दिखाई गई वहीं अन्य एग्जिट पोल में प्रदेश में त्रिशंकु सरकार बनने का अनुमान लगाया है। हालांकि कर्नाटक में अगले पांच सालों में कौन सी पार्टी सरकार संभालेगी इसका खुलासा तो शनिवार की शाम को ही होगा।












Click it and Unblock the Notifications