Karnataka election result 2023: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे नहीं, सोनिया-राहुल गांधी हाईकमान करेगा फैसला, सीएम कौन?

कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझान में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान भी सामने आ गया है।

kharge

Karnataka election result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अब तक के रुझानों में तस्वीर साफ़ होती जा रही है। कांग्रेस सत्ता पर काबिज हो रही है। इस बीच मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस की जीत से उत्साहित अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे का बयान भी सामने आ गया।

खड़गे ने सीएम के सवाल पर गेंद हाईकमान के पाले में डाल दी। मीडिया को दिए बयान में खड़गे बोले कि अंतिम फैसला हाईकमान करेगा। जब उनसे पूछा गया कि आप ही तो अध्यक्ष हो तो फिर हाईकमान कौन, उन्होंने कहा कि हाईकमान से मतलब सामूहिक नेतृत्व से हैं जिसमें सोनिया गांधी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हैं।

कर्नाटक में कांग्रेस से मुख्यमंत्री कौन होगा? फिलहाल इस पर सस्पेंस बना हुआ है। प्रबल दावेदारों में पूर्व सीएम सिद्धारमैया और स्टेट चीफ डीके शिवकुमार का नाम सबसे आगे है। नतीजे और खड़गे के बयान के पहले सिद्धारमैया के बेटे यतीन्द्रने अपने पिता को मुक्झ्य्मंत्री बनाए जाने की बात कही।

यतीन्द्र बोले कि पिता का कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाने में ही कर्नाटक का हित समझते हैं। दोपहर तक साफ़ होती तस्वीरों के बीच सिद्धारमैया का कोई ऐसा बयान सामने नहीं आया, जिसमें उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर की हो।

डीके शिवकुमार की बात करें तो उन्होंने भी ट्वीट कर अपनी दावेदारी पेश की है। दोनों गुटों से किस पर कांग्रेस हाईकमान मुहर लगाता है, यह देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल कर्नाटक में कांग्रेस जीत के जश्न में डूबी है.

इधर खड़गे के आलाकमान के फैसले वाले बयान को लेकर मीडिया चैनलों के डिबेट में बीजेपी उन्हें घेरने में जुट गई है। बीजेपी का कहना है कि खड़गे का बयान बताता है कि वो अध्यक्ष जरुर है, लेकिन पावर नहीं है। यही कारण है कि सीएम के चयन पर राहुल सोनिया का नाम लेते हुए गेंद हाईकमान के पाले में डाल दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+