Karnataka election result 2023: आखिर ऐसा क्या हुआ कि रिजर्व सीटों पर भी रिजर्व नहीं रह पाई BJP?
कर्नाटक चुनाव नतीजों में बीजेपी का एस/एसटी वर्ग ने भी साथ नहीं दिया। पिछले चुनाव के मुकाबले दस सीटों का नुकसान झेलना पड़ा।

Karnataka election result 2023: कर्नाटक के चुनावी इतिहास में कांग्रेस के हिस्से में नया इतिहास लिख गया। बीजेपी पर 65 सीटों पर ही सिमट गई। इस बीच अब राज्य के हर हिस्से और सीटों पर जीत-हार के गणित का आंकलन शुरू हो गया है। इसमें सबसे बड़ा दायरा आरक्षित सीटों का भी है, जिसकी बदौलत बीजेपी पिछला चुनाव जीती थी।
कांग्रेस ने 224 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में 136 सीटों पर कब्जा जमाकर पूरे साउथ में बड़ा धमाका करके दिखाया है। नतीजों के बाद सामने आए आंकड़ों पर गौर करें तो बीते एक साल से OBC/ST कैटेगिरी पर देश भर में फोकस करने वाली बीजेपी यहां मुंह के बल धड़ाम हो गई।
राज्य में कुल 51 आरक्षित SC/ST सीटों में से बीजेपी की झोली में 12 उम्मीदवार ही पार्टी उम्मीदों पर खरा उतर सकें। 35 कांग्रेस और 4 सीटों पर जेडीएस ने कब्ज़ा जमाया। ऐसा क्यों हुआ और जिम्मेदार पार्टी नेतृत्व या फिर फिर स्थानीय रणनीति थी? यह बड़ी बहस का मुद्दा है।
हाल फिलहाल पिछले चुनावों के आंकड़ों के पन्नों को पलटा जा रहा है। 2018 में बीजेपी के हिस्से में रिजर्व सीटों की संख्या 22 और कांग्रेस को 20 सीट मिली थी। जेडीएस ने 7, बीएसपी और निर्दलीय के खाते में एक-एक सीट आई थी। उसके मुकाबले इस बार अपने आप को ताकतवर पार्टी मानने वाली बीजेपी को रिजर्व एरिया में सिर्फ 12 सीटों से संतोष करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications