Karnataka election result 2023: 'डिबेट वाले लफ़ंदर..' रवीश कुमार का ट्वीट, लिखा अगली फिल्म का नाम बता दो
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कमाल कर दिया। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दम भरने वाली बीजेपी के इस राज्य में चारों खाने चित हो गए। बीजेपी की हार पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन की भी बाढ़ है।

Karnataka election result 2023: कर्नाटक चुनाव नतीजों पर सोशल मीडिया के यूजर्स के निशाने पर बीजेपी से ज्यादा 'गोदी मीडिया' है। सीनियर जर्नलिस्ट रवीश कुमार ने भी ट्वीट करते हुए करारा तंज कसा। उनकी पोस्ट दूसरे यूजर्स के भी ऐसे कमेंट्स है कि आप हस-हसकर लोट-पोट हो जाएंगे।
यूपी, गुजरात, हिमाचल, नार्थ ईस्ट स्टेट से होता हुआ कर्नाटक पहुंचा चुनावी सीजन बीजेपी की ऐसी किरकिरी कराएगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। बड़े दिनों बाद करारी हार के तौर पर बीजेपी पर भड़ास निकालने लॉटरी खुल गई है।

रवीश ने अपने ट्वीट में 'द केरल स्टोरी' का जिक्र किया। रवीश ने लिखा कि- द केरला स्टोरी देखने के लिए कल राष्ट्रीय छुट्टी घोषित हो, ताकि लोग द कर्नाटका स्टोरी देखकर निकलें। शोध का विषय यह है कि कर्नाटक की जनता को पता कैसे चल गया कि नफ़रती डिबेट वाले एंकर, नहीं लफ़ंदर है।
आगे लिखा कि 10 साल के शासन के बाद नरेंद्र मोदी की बीजेपी उत्तर भारत की राष्ट्रीय पार्टी बन कर रह गई है। इसकी जगह मोदी के मास्टर स्ट्रोक पर बहस हो। बस अगली फ़िल्म का नाम बता दो। इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेन्ट किया कि 'भईया जो ख़बरें आ रही हैं क्या वे सच हैं? गोदी मीडिया के एंकर्स ने निरमा पौडर खा लिया है।'

रवीश पर निशाना साधते हुए एक यूजर ने उनके पुराने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि 'द केरल स्टोरी' कहां से आ गई, आतंकियों को सपोर्ट कौन करता है? वहीं संतरे को रोता हुआ दिखाते हुए एक यूजर ने कमेंट किया कि संतरा पूरा छिल गया। आगे एक ने रवीश पर रिएक्ट किया कि 'सर आप तो बेरोजगार हो कल का वेट क्यू करोगे आज ही देख आओ मूवी'।

वहीं अन्य एक पोस्ट पर यूजर लिखते है कि 'क्या रवीश एक ही जीत में बइला गए ......कभी कभी हार भी जरूरी होती है ।अब तुम तो इतरा रहे हो,उलर रहे हो,फुदक रहे हो।बउवा तो हो नही ,आज बिचारी ईवीएम तुम्हारी विकृत नजरो से बच तो गयी। अउर सुनो यूपी में बाबा सब जीत गए है'।












Click it and Unblock the Notifications