'साउथ इंडिया ऑफिशियल भाजपा मुक्त...', कर्नाटक में कांग्रेस को मिली बहुमत तो ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BJPMuktSouth

karnataka election result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत लगभग तय है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। वर्तमना में कांग्रेस 129, भाजपा-66 और जेडीएस-22 पर है।

karnataka election result 2023

karnataka election result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। कांग्रेस-129, भाजपा-64 और जेडीएस-22 सीटों पर आगे चल रही है। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर ट्विटर पर हैशटैग #BJPMuktSouthIndia ट्रेंड कर रहा है। ट्रेंड के साथ कई यूजर्स ने लिखा है कि ''अब साउथ इंडिया ऑफिशियल तरीके से भाजपा मुक्त हो गया गया है।''

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस का वोट शेयर 43 प्रतिशत बढ़ गया है। कांग्रेस ने अब तक (खबर लिखे जाने तक) 04 सीटें जीत ली हैं। वहीं 129 अन्य सीटों पर आगे है। इस बीच बीजेपी का वोट शेयर घटकर 35.8% रह गया है। पार्टी 64 सीटों पर आगे है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा, ''मोदी जी के जुलूसों का कर्नाटक में फायद नहीं हुआ।'' एक यूजर ने लिखा, ''दक्षिण भारत से बीजेपी जैसे कैंसर को बाहर निकालने के लिए कर्नाटक को बधाई।''

एक यूजर ने डीके शिवकुमार की तस्वीर शेयर कर लिखा, ''असली चाणक्य के आने तक हर कोई चाणक्य है।''

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''राहुल गांधी द्वारा की गई भारत जोड़ो यात्रा का पहला बड़ा असर कर्नाटक में दिखा।''

मीडिया से बात करते हुए रोने लगे कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार

इधर कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु ने कहा है, ''मैं अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं जिन्होंने इतनी मेहनत की है, लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है... मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+