Karnataka election result 2023: करावल छोड़ कांग्रेस का हर तरफ धमाल, बैंगलुरु में कांटे की रही टक्कर
कर्नाटक इलेक्शन के रिजल्ट के रुझानों से अब तस्वीर एक दम साफ़ हो गई है। कांग्रेस बड़ी लीड के साथ आगे है। जानिए शहरी सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस कितनी आगे-पीछे है।

Karnataka election result 2023: कर्नाटक के विधानसभा चुनाव संग्राम के नतीजों पर आहिस्ता-आहिस्ता मुहर लगती जा रही है। रुझानों में 'किंग' बनती नजर आ रही रही कांग्रेस का शहरी रीजन में बीजेपी से कांटे से मुकाबला रहा। शहरी 47 सीटों के रुझानों पर गौर करें तो जेडीएस महज एक सीट पर बढ़त बनाए है।
जबकि भाजपा-कांग्रेस के रुझान लगभग बराबरी पर है। हालांकि कुछ ही देर में स्थिति स्पष्ट हो जायेगी। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक इस बार के इलेक्शन में अब तक का सबसे ज्यादा वोटर टर्नआउट 72 फीसदी था।
इस बार के चुनाव में बदले हुए वोटिंग पैटर्न के हिसाब नतीजे वाले दिन जब ईवीएम खुली तो बैंगलुरु शहर की 28 सीटों में बीजेपी ने बढ़त के साथ ही खाता खोला। इस रीजन के रुझान में कांग्रेस बीजेपी से सात सीटों से पीछे ही रही। रुझानों में मध्य कर्नाटक की 23 सीटों में कांग्रेस आगे है।
पुराना मैसूर, महाराष्ट्र कर्नाटक हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र के रुझानों में कांग्रेस आगे ही बढ़ती जा रही है। करावल तटीय में जरुर कांग्रेस को मुंह की खाना पड़ रहा है। हालांकि ये दोपहर एक बजे तक के रुझान है। लेकिन दो-चार सीटों के उतार-चढ़ाव से ज्यादा बदलाव की उम्मीद नजर नहीं आती।
कर्नाटक राज्य गठन के बाद अब तक हुए 14 विधानसभा चुनावों में इस बार के चुनाव की बेहद दिलचस्प रहे। कांग्रेस स्थनीय मुद्दों के सहारे अप्मने प्लान में सक्सेस होते नजर आ रही है, तो वही बीजेपी केन्द्रीय राजनीति के इर्द-गिर्द अपनी तैयारियों पर फोकस करती रही।
चुनावी समर में कांग्रेस पर उसके बयानों को ही तलवार बनाकर हमलावर रही। बीजेपी अब इस हार पर चिंतन, मनन और मंथन की बात कह रही है। वहीं कांग्रेसियों को कर्नाटक में चीफ मिनिस्टर की ताजपोशी का इंतजार है। उम्मीद से परे आए कर्नाटक के नतीजों के बाद बीजेपी की कुछ धड़कन जरुर बढ़ गई होगी। क्योकि इसी साल के अंत में तेलंगाना समेत एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भी चुनाव है।












Click it and Unblock the Notifications