Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Karnataka election: कर्नाटक में 1989 के बाद किसी भी पार्टी की नहीं हुई इतनी बड़ी जीत, कांग्रेस ने रचा इतिहास!

Karnataka election 2023: भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 135 सीट, भाजपा 66 और जेडीएस 19 सीटें जीते हैं।

Karnataka election 2023

Karnataka election 2023: महंगाई और भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर एक मजबूत सत्ता विरोधी लहर का निर्माण करते हुए कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों में 135 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर 113 के बहुमत के निशान को कांग्रेस ने आसानी से पार कर लिया है। कर्नाटक में 10 मई 2023 को चुनाव हुए थे और 13 मई 2023 को परिणाम घोषित हुए।

कांग्रेस की प्रचंड जीत के सामने भाजपा ने 65 सीटों का एक मामूली स्कोर किया। कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन ने ना सिर्फ भाजपा बल्कि राज्य तीसरे खिलाड़ी जेडीएस को भी पीछे छोड़ दिया है। कर्नाटक के इतिहास में 1989 के बाद किसी भी पार्टी की इतनी बड़ी जीत नहीं हुई है।

संकट के समय में कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने में कर्नाटक ने हमेशा महत्वपूर्ण मौकों पर पार्टी के बचाव किया है। और इस बार भी कर्नाटक अपने पैर्टन पर बिल्कुल खरा उतरा है। कर्नाटक में 1978 में चिकमगलूर उपचुनाव में जीतने के बाद ही इंदिरा गांधी को लोकसभा सीट वापस मिली थी।

1999 में जब कांग्रेस पार्टी लगातार दो लोकसभा चुनाव हार गई थी तो सोनिया गांधी ने चुनावी शुरुआत करने के लिए अमेठी के अलावा बेल्लारी सीट को चुना था। 1977 में उत्तर में आपातकालीन ज्यादतियों को खारिज किए जाने पर कर्नाटक कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ा था।

1978 में विधानसभा चुनावों में इसकी जीत ने केंद्र में वापसी के लिए एक सफल अभियान शुरू किया था। 13 मई 2023 को कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पार्टी के लिए किसी लाइफलाइन से कम महत्वपूर्ण नहीं है। ये जीत कांग्रेस को आश्वस्त करेगा कि वह 'मोदी' के खिलाफ इस लड़ाई में अब भी बने हुए हैं।

कर्नाटक की ये जीत देश के सबसे लोकप्रिय नेता पीएम नरेंद्र मोदी के लिए एक चुनौती के रूप में राहुल गांधी की साख को बढ़ाने वाला है।

Karnataka election 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव इतिहास 1952 से लेकर 2023 तक

1952 कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कुल 99 सीटों में से कांग्रेस 74, KMPP 8 और निर्दलीय ने 11 जीता था।

1957 कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कुल 208 सीटों में से कांग्रेस 105, PSP 8 और निर्दलीय ने 35 जीता था।

1962 कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कुल 208 सीटों में से कांग्रेस 138, PSP 20 और निर्दलीय ने 27 जीता था।

1967 कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कुल 216 सीटों में से कांग्रेस 126, PSP 20, निर्दलीय 41 और अन्य 22 ने जीता था।

1972 कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कुल 216 सीटों में से कांग्रेस 165, NCO 24, निर्दलीय ने 20 जीता था।

1978 कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कुल 224 सीटों में से कांग्रेस 149, जनता 59, निर्दलीय ने 10 जीता था।

1985 कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कुल 224 सीटों में से कांग्रेस 65, जनता 139, बीजेपी 2, निर्दलीय ने 13 जीता था।

1989 कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कुल 224 सीटों में से कांग्रेस 178, JD 24, बीजेपी 4, निर्दलीय ने 12 जीता था।

1994 कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कुल 224 सीटों में से कांग्रेस 34, JD 115, बीजेपी 40, KCP 10, निर्दलीय ने 18 जीता था।

1999 कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कुल 224 सीटों में से कांग्रेस 132, JD(S) 10, बीजेपी 44, JD(U) 18, निर्दलीय ने 19 जीता था।

2004 कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कुल 224 सीटों में से कांग्रेस 65, JD(S) 58, बीजेपी ने 79 सीट जीता था।

2008 कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कुल 224 सीटों में से कांग्रेस 80, JD(S) 28, बीजेपी ने 110 सीट जीता था।

2013 कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कुल 224 सीटों में से कांग्रेस 112, JD(S) 40, बीजेपी ने 40 सीट जीता था।

2018 कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कुल 224 सीटों में से कांग्रेस 80, JD(S) 38, बीजेपी ने 104 सीट जीता।

2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कुल 224 सीटों में से कांग्रेस 135, JD(S) 19, बीजेपी 66, निर्दलीय 2 और अन्य ने 2 सीट जीता।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+