Karnataka Election 2023: भारत जोड़ों यात्रा का जादू, 20 विधानसभा से राहुल गांधी गुजरे, 15 पर कांग्रेस का कब्जा
भारत जोड़ो यात्रा ने कर्नाटक चुनाव में काफी सकारात्मक असर डाला है। कर्नाटक में जिन विधानसभाओं में से यह यात्रा लेकर राहुल गांधी निकले, भाषण दिए, सभाएं की थीं, वहां कांग्रेस तीन गुना सीट लेकर आई है।

Karnataka Election Result 2023:कर्नाटक चुनाव परिणाम से कांग्रेस पार्टी की बल्ले-बल्ले हो गई है। लेकिन इस जीत के पीछे कई कारण निकलकर सामने आ रहे हैं। इसमें एक बड़ा कारण राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा है। वैसे तो पूरे कर्नाटक में कांग्रेस को सपोर्ट मिला है, लेकिन जिस-जिस रूट व विधानसभा से होकर यात्रा गुजरी थी, वहां वोट बैंक बड़ा और 20 में से 15 सीटें कांग्रेस की झोली में आ गई हैं।
शनिवार को आए चुनाव परिणाम (Karnataka Election Result 2023) के बाद कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इधर सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी के नेता कर्नाटक को लेकर अलग-अलग जानकारी और जीत के कारण भी बता रहे हैं। कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर लिख है 'इम्पेक्ट आॅफ भारत जोड़ो यात्रा'...। इसमें उन्होंने एक इमेज भी लगाई है, जिसमें कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा का रूट और साल 2018 और 2023 में कांग्रेस, भाजपा और जेडीएस की सीटो दर्शाया गया है। यात्रा कुल 20 विधानसभा से निकली थी। उस समय तक कांग्रेस के पास महज 5, भाजपा के पास 9 और जेडीएस के पास 6 सीटें थी। शनिवार को आए परिणाम में कांग्रेस के खाते में 15, भाजपा के खाते में 2 और जेडीएस के खाते में 3 सीट गई हैं।
भारत जोड़ो यात्रा रूट पर भाजपा ने गंवाई 7 सीटें
कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा के रूट पर भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान और कांग्रेस को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। कांग्रेस 20 विधानसभा में से 15 पर काबिज हो गई। कांग्रेस को 2018 के मुकाबले 10 सीटों का फायदा हुआ। तो भाजपा सी 9 से 2 सीटों पर आ गई अर्थात 7 सीटों का सीधा नुकसान हुआ है। इसी प्रकार जेडीएस को 3 सीटें गंवानी पड़ी हैं। उसके पास अब केवल 3 सीटें ही आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications