karnataka election result: क्या लीड बनाए रख पाएगी कांग्रेस? कर्नाटक की 50 सीटों पर 1000 से कम वोटों का अंतर

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कर्नाटक की सभी 224 सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है।

karnataka election result 2023

karnataka election result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव-2023 की मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों के रुझान आ गए हैं, कांग्रेस 119 सीटों पर, बीजेपी 72 सीटों पर और जेडीएस 25 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाना भी शुरु कर दिया है।

लेकिन अब भी कांग्रेस क्या बढ़त बनाए रख पाएगी...? इसपर सवालिया निशान है...क्योंकि कर्नाटक की 50 सीटों पर 1000 से कम वोटों का अंतर है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कर्नाटक में 50 सीटों पर वर्तमान में 1,000 से कम वोटों का अंतर है। अगर इन 50 सीटों में हेरफेर होता है तो कांग्रेस के लिए बढ़त बनाए रखना मुश्किल होगी।

एग्जिट पोल ने बीजेपी के साथ करीबी मुकाबले में कांग्रेस के लिए बढ़त की भविष्यवाणी की है। वहीं कई संगठनों ने त्रिकोणीय मुकाबले की भी भविष्यवाणी की है। ऐसे में जेडीएस किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है।

हालांकि चुनावी जंग में अब तक कई बड़े नाम आगे और पीछे चल रहे हैं। सत्तारूढ़ बीजेपी एकमात्र दक्षिणी राज्य को जीतने की उम्मीद कर रही है। कर्नाटक के 1980 के दशक के बाद से अपनी मौजूदा सरकार को वोट देने के चलन को उलट दिया।

दूसरी ओर कांग्रेस का लक्ष्य दिसंबर 2018 के बाद से अपना पहला बड़ा राज्य जीतना है। अधिकांश एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस या तो सबसे बड़ी पार्टी होगी या बहुमत से सरकार बनाएगी।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस 124, भाजपा-70 और जेडीएस 23 सीटों पर आगे चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+