Karantaka exit poll में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, पार्टी की तरफ से आया पहला रिएक्शन
कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस अभी से पूर्ण बहुमत को लेकर आश्वसत नजर आने लगी है। एक्जिट पोल के नतीजों के बाद कार्यकर्ता से लेकर पार्टी आलाकमान तक बल्ले-बल्ले करती नजर आ रही है।

कर्नाटक चुनाव 2023 में मतदान के बाद शाम को एक्जिट पोल के रुझान में कांग्रेस पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी के रुप में बताया गया है। हालांकि कांग्रेस बहुत से चंद कदम दूर दिख रही है। जबकि भाजपा दूसरे सबसे बड़े दल के रुप में सामने आई है। इधर कांग्रेस का पहला रिएक्शन सामने आया है। इसमें कांग्रेस के सीनियर लीडर एम वीरप्पा मोइली ने कहा है कि मेरा अनुभव कहता है पार्टी को पर्याप्त मिलतना चाहिए। वहीं कांग्रेस विधायक प्रियंक खरगे ने दावा किया है कि हम सरकार बनाएंगे।
लोकतंत्र के महायज्ञ कर्नाटक विधानसभा चुनाव में एक्जिट पोल के बाद कांग्रेस की बल्ले-बल्ले हो रही है। अमूमन सभी एक्जिट पोल के नजीते कांग्रेस को जीत के सबसे नजदीक बता रहे हैं। कांग्रेस लीडर एम वीरप्पा मोइली ने शाम को कहा कि राजनीति में मेरे 55 वर्षों के अनुभव के अनुसार कांग्रेस पार्टी को पर्याप्त बहुमत मिलना चाहिए। कर्नाटक में कांग्रेस बनाएगी सरकार बनाएगी।
कांग्रेस की सरकार आने वाली है
कांग्रेस विधायक प्रियंक खड़गे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आने वाली है, हम सरकार बनाने के बहुत करीब हैं। मुझे यकीन है कि 13 मई को मतगणना होने के बाद हम सरकार बनाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications