Karnataka Election: डीके शिवकुमार बोले- भाजपा नेताओं और ठेकेदरों को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही

Karnataka Assembly Election: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कर्नाटक चुनाव से पहले आरोप लगाया कि भाारतीय जनता पार्टी नेताओं और ठेकेदारों को ब्लैकमेल किया जा रहा है।

dkshivkumar

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले राज्‍य में भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप बढ़ता ही जा रहा है। अब जब कुछ ही दिनों में कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने वाली है ऐसे में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष डीके शिवकुमार ने भाजपा पर आरोप लगाया है।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व मं‍त्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को दिए बयान में कहा कि उनकी (भाजपा) पार्टी गिर जाएगी। यह टूटने की कगार पर है। उन्‍होंने भाजपा का नाम लिए कहा वे सिर्फ सभी नेताओं और ठेकेदारों को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं। हम लोगों के साथ हैं और लोग हमारे साथ हैं। उनकी आवाज हमारी आवाज है। हम कर्नाटक को अपना गौरव फिर से देखना चाहते हैं।

बता दें इससे पहले बुधवार को डीके शिवकुमार भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा था मुझे लगता है कि भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से बहुत डर गए हैं। राहुल गांधी की सादगी ने भाजपा में डर पैदा कर दिया है। इसलिए वे हर दिन राहुल गांधी का नाम ले रहे हैं। वे उन पर अप्रत्यक्ष रूप से भी हमला कर रहे हैं।

इसके साथ ही शिवकुमार ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू को भ्रष्‍टाचार की राजधानी बनाकर गलत किया है। भ्रष्टाचार के जरिए कर्नाटक को जीतने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ डीके ने दावा किया था कि कांग्रेस पार्टी हर हाल में ये चुनाव जीतेगी और सत्‍ता में वापसी करेगी।

वहीं शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्‍पा के घर पहुंचे थे। उनके साथ कर्नाटक के वर्तमान सीएम बसवराज बोम्‍मई भी थे। शाह के येदियुरप्‍पा के घर जाने के बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता सिद्धारमैया ने कहा यह स्पष्ट है कि (बीएस) येदियुरप्पा और (बीवाई) विजयेंद्र को बीजेपी और मुख्यमंत्री ने दरकिनार कर दिया है... मुझे नहीं पता कि उस बैठक में क्या हुआ, मुझे इसके नतीजे की भी जानकारी नहीं है। केवल एक चीज है, यह एक तथ्य है कि येदियुरप्पा को राज्य भाजपा और मुख्यमंत्री द्वारा दरकिनार किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+