Karnataka Election: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव पारित, सोमवार को सीएम के नाम का ऐलान
कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल के नेता के चयन को एआईसीसी अध्यक्ष के निर्णय पर छोड़ने का फैसला किया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के फैसले की कवायद तेज कर दी है। रविवार शाम को बेंगलुरु के शांगरी-ला होटल में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक हुई, जिसमें सीएम के को लेकर बड़ा फैसला हुआ है।
कांग्रेस विधायक दल ने सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल के नेताओं के चयन को AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्णय पर छोड़ने का फैसला किया है। बैठक में अपने नए नेता की पसंद खड़गे पर छोड़ते हुए एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया गया।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार शाम बेंगलुरु में शुरू हुई, जिसमें कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार, कांग्रेस सांसद व नेता केसी वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के अन्य नेता बैठक में उपस्थित रहे।
#WATCH| Karnataka: Congress CLP meeting underway in Shangri-la hotel in Bengaluru pic.twitter.com/slYV5BGS5m
— ANI (@ANI) May 14, 2023
बैठक के बाद जारी प्रस्तान में कहा गया,"कांग्रेस विधायक दल सर्वसम्मति से संकल्प करता है कि एआईसीसी अध्यक्ष को कांग्रेस विधायक दल का नया नेता नियुक्त करने का अधिकार है।"
Resolution copy of Congress CLP meeting
— ANI (@ANI) May 14, 2023
Congress Legislature Party has unanimously decided to leave the selection of Congress Legislature Party leader to the decision of the AICC President
#KarnatakaElectionResults2023 pic.twitter.com/74tpAcTrsn
इससे पहले जिस होटल के अंदर विधायकों की बैठक हो रही थी, वहीं उसके बाहर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के समर्थक अपने-अपने नेता के पक्ष में नारेबाजी करते नजर आए।
नए सीएम का ऐलान, फिर शपथ
पार्टी सूत्रों के मुताबिक आलाकमान सोमवार को दिल्ली में कर्नाटक के नए सीएम के नाम की घोषणा करेगी और नई सरकार का शपथ ग्रहण 18 मई को होगा।
बता दें कि 10 मई को हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों में शानदार जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस के पास 224 सदस्यीय विधानसभा में खुद के 135 विधायक हैं, जो भाजपा के दोगुने से अधिक हैं। बीजेपी के खाते में 65 सीटें आई है।
हालांकि डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया दोनों ही अगले मुख्यमंत्री बनने के प्रबल दावेदार हैं, ऐसे में देखना होगा कि सीएम के फैसले से पार्टी आलाकमान किसी मुश्किल में तो नहीं पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications