Karnataka Election 2023: पूर्व CM जगदीश शेट्टार ने किया भारी जीत का दावा, बोले- जनता के बीच दिख रहा अंडरकरेंट
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की आज वोटिंग हो रही है। मतदान के बीच पूर्व सीएम और कांग्रेस के नेता जगदीश शेट्टार ने कहा है कि जनता के बीच अंडरकरेंट दिखाई दे रहा है और इस बार कांग्रेस बड़े अंतर से चुनाव जीतेगी।

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में आज विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। बड़ी संख्या में लोग वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और हुबली-धारवाड़ सेंट्रल से कांग्रेस के उम्मीदवार जगदीश शेट्टार ने कहा है कि जनता के बीच एक अंडरकरेंट दिखाई दे रहा है और लोगों का बेहतर रिस्पांस मिल रहा है।
शेट्टार ने कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोग घरों से बाहर निकलकर मेरे लिए वोटिंग कर रहे हैं। कांग्रेस और जगदीश शेट्टार की इस चुनाव में भारी अंतर से जीत होगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी की तरफ से यहां नेताओं की पूरी फौज उतारी गई है लेकिन जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और हम रिकॉर्ड मार्जिन से जीतने में सफल रहेंगे।
कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। यह चुनाव मिशन 2024 के लिहाज से बहुत अहम है। इसलिए भाजपा और कांग्रेस, दोनों ने पूरी ताकत से चुनाव प्रचार किया। भाजपा की सत्ता बरकार रखने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 रैलियां और 6 रोड शो किया है।
वहीं चार साल बाद सोनिया गांधी भी चुनावी रैली के लिए बाध्य हुईं। सोनिया को अभी भी कांग्रेस के भविष्य की चिंता सता रही है। राज्य की तीसरी प्रमुख पार्टी जेडीएस ने भी अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में खूब पसीना बहाया है। आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है। क्या इस चुनाव में आप का खाता खुलेगा ? अब जनता-जनार्दन का फैसला बुधवार को ईवीएम में बंद हो जाएगा। चुनाव में ज्यादातर बड़े नेता कठिन मुकाबले में फंसे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications