karnataka election: बीएस येदियुरप्पा का दावा- 130-135 सीटें जीतेगी भाजपा, 75-80% हमको समर्थन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शिवमोग्गा में कहा,''मैं कर्नाटक के सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे जल्द से जल्द मतदान करें। मुझे यकीन है कि वे भाजपा को वोट देने वाले हैं।''

karnataka election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव-2023 के लिए सभी 224 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुए है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बीएस येदियुरप्पा ने शिवमोग्गा के शिकारीपुरा में मतदान किया। वोट डालने के बाद येदियुरप्पा ने कहा है कि भाजपा को 130-135 सीटें मिलेगी।
बीएस येदियुरप्पा ने वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, ''मैं सभी लोगों से जल्द से जल्द वोट डालने का अनुरोध करता हूं। मुझे 100 फीसदी यकीन है कि वे भाजपा के पक्ष में मतदान होगा। 75-80 प्रतिशत अधिक भाजपा का समर्थन करेंगे। हम 130-135 सीटें जीतेंगे।''
बीएस येदियुरप्पा कहते हैं, "विजयेंद्र को यहां 40,000 से अधिक वोट मिलने वाले हैं। हम पूर्ण बहुमत प्राप्त करेंगे और सरकार बनाएंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है। लोगों की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी है। लोग अपना वोट भी डाल रहे हैं।''
बता दें कि बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र विधानसभा क्षेत्र शिकारीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। शिकारीपुरा निर्वाचन क्षेत्र बीएस येदियुरप्पा की पारंपरिक सीट थी।
बीएस येदियुरप्पा ने अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र में मतदान करने से पहले अपने बेटे बीवाई विजयेंद्र के साथ शिकारीपुरा के के श्री हुच्चराय स्वामी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे।
चुनावी राजनीति छोड़ने के बाद, बीएस येदियुरप्पा ने सत्तारूढ़ दल भाजपा को अपनी सत्ता बनाए रखने में मदद करने के लिए राज्य भर में भाजपा के लिए व्यापक रूप से प्रचार किया। उन्होंने अपने बेटे के लिए शिकारीपुरा में भी प्रचार किया और अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से बीवाई विजयेंद्र को भारी बहुमत से जीतने में मदद करने का आग्रह किया।
शिकारीपुरा में बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ कांग्रेस ने जीबी मलतेश को मैदान में उतारा है। 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें येदियुरप्पा ने भारी अंतर से हराया था।












Click it and Unblock the Notifications