Karnataka Chunav Result 2023: 'मिला गया सर्टिफिकेट...', दल-बल के साथ डी के शिवकुमार ने दिखाई जीत की खुशी
Karnataka Chunav 2023 Result: कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने जीत दर्ज करने के बाद प्रमाण पत्र हासिल करते हुए खुशी का इज़हार किया है।

Karnataka Election 2023 Result: कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने जीत दर्ज की है। अपना प्रमाण पत्र हासिल करने के बाद खुशी का इज़हार किया। रामनगर में कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पार्टी के जीत पर जयकारे लगाए।
कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के जीत का दावा 10 मई से ही किया जाने लगा था। मतदान के बाद ही चर्चा तेज़ हो गई थी कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार जीत दर्ज करेंगे। इसके साथ ही राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के भी संकेत मिलने लगे थे।
2018 के विधानसभा चुनाव की बात की जाए डी.के शिवकुमार ने जद (एस) के नारायण गौड़ा को 80 हज़ार वोटों से उसी सीट पर चुनावी मात दी थी। चुनावी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि कर्नाटक के कांग्रेस की वापसी में कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का अहम योगदना है।
कर्नाटक में कांग्रेस के लिए काफी वक्त से डीके शिवकुमार तारणहार साबित हुए हैं। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कांग्रेस की वापसी के बाद यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि, क्या क्या अगले सीएम डी.के शिवकुमार होंगे। उनके समर्थकों ने डीके शिवकुमार को सीएम प्रोजेक्ट करने की मांग शुरू कर दी है।
डी.के शिवकुमार के समर्थकों की मांग को आलाकमान कितना तरजीह देती है. यह आने वाला वक्त ही बता पाएगा। पार्टी आलाकमान डी.के शिवकुमार को किंग मेकर बनाती है या कोई और ज़िम्मेदारी सौंपती है यह देखने वाली बात होगी। सियासी गलियारों में सिद्धारमैया और डी.के शिवकुमार को ही सीएम कैंडिडेट की तौर पर देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications