पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर कर्नाटक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और सिद्धारमैया ने विधानसभा तक निकाली तांगा यात्रा

बेंगलुरू, 24 सितंबर 2021: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों व महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने भाजपा शासित कर्नाटक राज्य में फिर कुछ अलग तरह से विरोध-प्रदर्शन किया है। इस बार कांग्रेस नेता सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार तांगा पर बैठकर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कर्नाटक के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी बेंगलुरु में विधान सौध (कन्नड) तक की तांगा यात्रा शामिल हुए। जिसमें उन्होंने महंगाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के स्टीकर हाथों में लिए हुए थे।

Recommended Video

    Petrol-Diesel Price Hike: Tanga से DK Shivakumar, Siddaramaiah पहुंचे Assembly | वनइंडिया हिंदी
    Karnataka: Congress leaders Siddaramaiah and D.K. Shivakumar tonga yatra to assembly in Bengaluru against rising petrol diesel prices

    कांग्रेस की विधानसभा तक की तांगा यात्रा में एक महिला तांगे पर अपने हाथों में "मोदी स्टोप लूटिंग इंडियंस" (यानी मोदी भारतीयों को लूटना बंद करें) लिखा स्टीकर पकड़े हुए थी। कांग्रेसियों ने इसी तरह कुछ दिनों पहले भी पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ बेंगलुरु में प्रदर्शन किया था। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके. शिवकुमार इसी महीने महंगाई के खिलाफ मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए बैलगाड़ी में सवार होकर विधानसभा पहुंचे। वहीं, बेंगलुरु में पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया एवं अन्य नेताओं ने भी बैलगाड़ी में सवार होकर विरोध जताया।

    Karnataka: Congress leaders Siddaramaiah and D.K. Shivakumar tonga yatra to assembly in Bengaluru against rising petrol diesel prices

    सभी विधानसभा पहुंचकर भाजपा सरकार पर हमला हुए। नेता विपक्ष सिद्धारमैया ने कहा कि, लगातार बढ़ती महंगाई की मार से आम जनता परेशान हैं। पेट्रोल-डीजल से लेकर रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। देश में बढ़ती ईंधन की कीमतों को भाजपा सरकार नियंत्रित नहीं कर पा रही। सिद्धारमैया ने कर्नाटक विधानसभा में भी केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया। पिछले दिनों सिद्धारमैया कहा कि, आए रोज तेल-ईंधन की कीमतों में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने 24 लाख करोड़ रुपये उत्पाद शुल्क के जरिए इकट्ठा किए। वे 24 लाख करोड़ रुपए कहां है?

    Karnataka: Congress leaders Siddaramaiah and D.K. Shivakumar tonga yatra to assembly in Bengaluru against rising petrol diesel prices

    इसी प्रकार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, बीजेपी की सरकार की वजह से महंगाई बढ़ी है। आज के वक्त में इतनी महंगाई कभी नहीं देखी गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+