karnataka chunav result: जीत पर कार्यकर्ता उत्साहित, सीने पर 'सिद्धारमैया सीएम' का टैटू गुदवाकर कर दी ये मांग
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम में कांग्रेस की जीत के बीच मैसूर में एक शख्स ने अपने सीने पर 'सिद्धारमैया सीएम' का टैटू गुदवाया है। जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम और रुझान सामने आते ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। कांग्रेस को रुझानों में स्पष्ट बहुमत मिलते ही अब राज्य में सरकार का स्वरुप और सीएम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
'सिद्धारमैया सीएम' का टैटू गुदवाया
इस बीच कार्यकर्ताओं ने अभी से अपने-अपने नेताओं के लिए जोरआजमाइश शुरू कर दी है। जो कि अपने तरीके से अपने नेता को सीएम बनाने की मांग करने लगे हैं। इस बीच चुनाव में कांग्रेस की जीत के बीच मैसूर में एक शख्स ने अपने सीने पर 'सिद्धारमैया सीएम' का टैटू गुदवाया है। जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
#WATCH | Man engraved with ‘Siddaramaiah CM’ tattoo on his chest in Mysuru, as Congress consolidates win in Karnataka elections pic.twitter.com/fiu0JiFZ4T
— ANI (@ANI) May 13, 2023
इसके साथ ही शक्ति प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। कर्नाटक में कांग्रेस की ओर से कांग्रेस प्रमुख डी शिवकुमार और सिद्धारमैया ही प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। इस बीच कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने नेताओं को सीएम की कुर्सी तक पहुंचाने के लिए अभी से जोर लगाना शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications