karnataka chunav result: भाजपा के बागी, पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार हारे, पूर्व डिप्टी सीएम की जीत तय

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले बड़े चेहरों में पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी प्रमुख हैं। कांग्रेस ने उन्हें अथानी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा।जिनकी जीत अब सुनिश्चित मानी जा रही है।

karnataka chunav result: BJP rebel Jagadish Shettar loses, former deputy CM laxman Savadi wins fixed

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के ​परिणामों और रुझानों में कांग्रेस की सत्ता में वापसी तय मानी जा रही है। ऐसे में चुनाव से पहले कांग्रेस का दामन थामने वाले नेताओं को भी इसका सीधा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। इनमें से कई ऐसे चेहरे हैं, जिन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

जगदीश शेट्टार हार गए, लक्ष्मण सावदी आगे चल रहे

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले बड़े चेहरों में पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार और पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी प्रमुख हैं। जगदीश शेट्टार तो अपना चुनाव हार गए लेकिन पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी आगे चल रहे हैं। जिनकी जीत अब सुनिश्चित मानी जा रही है।

अथानी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा

बासवराज बोम्मई की भाजपा सरकार में डिप्टी सीएम रहे लक्ष्मण सावदी ने कर्नाटक के दिग्गज नेता जगदीश शेट्टार के साथ ही पार्टी से इस्तीफा दिया था। कांग्रेस ने उन्हें अथानी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा। जो कि भाजपा के महेश ईरानागौड कुमाथल्ली के खिलाफ चुनावी मैदान में है। हालांकि सावदी की बढ़त से साफ है कि वे चुनाव जीतने वाले हैं।

लगातार तीन चुनावों में जीत हासिल की थी

अथानी व‍िधानसभा सीट से पिछली बार विधानसभा चुनाव में भाजपा के वर्तमान उम्मीदवार महेश कुमाथल्ली ने चुनाव जीता था। वे उस समय कांग्रेस पार्टी में थे। लेकिन एक ही साल बाद कुमाथल्ली ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया और उपचुनाव में यह सीट भाजपा के टिकट पर जीत ली थी। साल 2023 के चुनाव में ये दोनों उम्मीदवार एक बार फिर से आमने-सामने हैं। इस बार कुमाथल्ली भाजपा और लक्ष्मण सावदी कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। लक्ष्मण सावदी ने इसी सीट से भाजपा के ट‍िकट पर 2004 से 2013 के बीच लगातार तीन चुनावों में जीत हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+